Home Breaking News पीएस-1 की कमाई में आई गिरावट, चिरंजीवी को लगा तगड़ा झटका, ऐसा रहा रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का हाल

पीएस-1 की कमाई में आई गिरावट, चिरंजीवी को लगा तगड़ा झटका, ऐसा रहा रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का हाल

0
पीएस-1 की कमाई में आई गिरावट, चिरंजीवी को लगा तगड़ा झटका, ऐसा रहा रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का हाल

[ad_1]

Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर हिंदी से लेकर तमिल, तेलुगू और कन्नड़ तक की फिल्में धमाल मचा रही हैं। हालांकि, मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जी हां, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ऐश्वर्या राय की फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’, पीएस-1 को कड़ी टक्कर दे रही है। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों के आगे ‘विक्रम वेधा’, ‘कांतारा’, ‘द घोस्ट’ और शुक्रवार को रिलीज हुई ‘गुडबाय’ कितना कलेक्शन कर रही हैं। 

Mona Singh: एक सीरियल से टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं मोना सिंह, जानें क्यों आमिर खान की मां बनना पड़ गया था भारी

पोन्नियिन सेल्वन-1

विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी ‘पोन्नियिन सेल्वन- 1’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। फिल्म ने आठ दिन में कुल 182.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, दूसरे हफ्ते ‘पीएस 1’ की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। जहां फिल्म ने गुरुवार को महज 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 

Gumnaam Sitare: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थी यह हीरोइन, फिर पति के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

विक्रम वेधा

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ ने पहले हफ्ते 58.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही फिल्म की कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 61.27 करोड़ रुपये हो गया है।

श्वेता तिवारी की बेटी ने मचाई सनसनी, बोल्डनेस देख बेकाबू हुए फैंस



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here