Home Sports भारतीय बल्लेबाज का टीम में नहीं चुने जाने पर फूटा दर्द, कहा- रन बना रहा, 8 किलो वजन घटाया लेकिन…

भारतीय बल्लेबाज का टीम में नहीं चुने जाने पर फूटा दर्द, कहा- रन बना रहा, 8 किलो वजन घटाया लेकिन…

0
भारतीय बल्लेबाज का टीम में नहीं चुने जाने पर फूटा दर्द, कहा- रन बना रहा, 8 किलो वजन घटाया लेकिन…

[ad_1]

हाइलाइट्स

पृथ्वी शॉ का टीम इंडिया में नहीं चुने जाने पर फूटा दर्द
कहा- वजन कम किया, चाइनीज फूड खाना छोड़ा फिर भी मौका नहीं

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की अगुआई में एक भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. इसी वजह से शिखर धवन की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से सजी दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज खेल रही. इसमें शुभमन गिल धवन के सलामी जोड़ीदार के रूप में खेल रहे हैं. लेकिन, इस टीम में एक नाम नहीं है. वो हैं पृथ्वी शॉ. शॉ ने बीते कुछ महीनों में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके बावजूद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.

शॉ ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में मुंबई के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी. इसके अलावा शॉ ने पिछले महीने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनऑफिशियल वनडे सीरीज में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी. शॉ ने इस सीरीज के आखिरी मैच में 77 रन बनाए थे. शॉ ने पिछले पांच मुकाबलों में 2 शतक के साथ एक अर्धशतक ठोका है. उन्होंने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शतक मारे थे. इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में नहीं चुना गया तो उनका दर्द फूट पड़ा. वो भारतीय टीम में नहीं चुने जाने से निराश हैं.

मैंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया: शॉ
पृथ्वी शॉ ने मिड-डे से बातचीत में कहा, ‘मैं काफी निराश था. मैं लगातार रन बना रहा हूं. काफी मेहनत कर रहा हूं, मगर मौका नहीं मिल रहा है. लेकिन, ठीक है. जब सेलेक्टर्स को लगेगा कि मैं तैयार हूं, तो वो मुझे मौका देंगे. तब तक मुझे जो भी मौका मिलेगा, फिर चाहें वो इंडिया-ए या फिर किसी और टीम की तरफ से हो. मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करूं और अपनी फिटनेस के स्तर को ऊपर रखूं.’

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया नहीं, दो देश हैं वर्ल्ड चैम्पियन बनने के सबसे मजबूत दावेदार, जानिए क्यों?

‘उन्हें ईश्वर ने भेजा है… वह अद्भुत खिलाड़ी हैं’, ‘पावर हिटर’ खिलाड़ी का मुरीद हुआ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

‘वजन कम किया, मीठा छोड़ा, फिर भी मौका नहीं मिल रहा’
इस भारतीय ओपनर ने खुलासा किया, ‘मैंने आईपीएल के बाद से 7 से 8 किलो वजन कम किया है. मैंने अपनी बल्लेबाजी को लेकर उतना काम नहीं किया है, जितना कि फिटनेस पर ध्यान दिया. मैंने पिछले आईपीएल के बाद से अपना वजन कम किया. मैंने जिम में काफी वक्त बिताया. मैंने काफी रनिंग की. यहां तक कि मिठाई और कोल्ड ड्रिंक तक छोड़ दी. मुझे चाइनीज पसंद था. वो भी अपने मेन्यू से पूरी तरह हटा दिया.’

शॉ अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. उन्होंने बताया, ‘हमने यहां (अहमदाबाद में) कुछ अभ्यास मैच खेले हैं. हमारे पास अच्छे ऑलराउंडर, बल्लेबाज और गेंदबाज हैं. मेरा मानना है कि यह बहुत मजबूत टीम है और मैं एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हूं.’

Tags: India vs South Africa, Prithvi Shaw, Rohit sharma, Shubman gill, Syed Mushtaq Ali Trophy, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here