Home Sports भारत का दौरा कर रहे डेविड मिलर पर टूटा गम का पहाड़, नन्हे फैन के निधन की खबर देते हुए शेयर किया वीडियो

भारत का दौरा कर रहे डेविड मिलर पर टूटा गम का पहाड़, नन्हे फैन के निधन की खबर देते हुए शेयर किया वीडियो

0
भारत का दौरा कर रहे डेविड मिलर पर टूटा गम का पहाड़, नन्हे फैन के निधन की खबर देते हुए शेयर किया वीडियो

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत के दौरे पर हैं साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर
मिलर ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया

नई दिल्ली. भारत का दौरा कर रही साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर के परिवार पर गम का पहाड़ टूटा है. इस क्रिकेटर ने अपनी नन्ही फैन को खो दिया है. सोशल मीडिया पर मिलर ने इस बच्ची के निधन की खबर को साझा किया. एक वीडियो के जरिए इस बेहद दिल दुखाने वाली बात उन्होंने सबके सामने रखी. वीडियो के सामने आने के बाद खबरें आई कि यह उनकी बेटी है लेकिन बताया जा रहा है कि तस्वीर में जो लड़की है वो फैन है.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार 9 अक्टूबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है. शनिवार यानी एक दिन पहले मिलर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक नन्ही बच्ची के साथ वह नजर आ रहे हैं. वीडियो में लगाई गई तस्वीरों में बच्ची मिलर के साथ उनके टीम जर्सी को पहने नजर आ रही हैं. तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह बच्ची बीमारी से जूझ रही थी. इनका नाम एना बताया जा रहा है जो मिलर के काफी ज्यादा करीब थीं.

मिलर ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “RIP, मेरी छोटी रॉकस्टार आपको हमेशा ही मैं प्यार करता रहूंगा.” जो वीडियो मिलर ने शेयर किया है इसमें तस्वीरों में वह बच्ची को गेद में उठाए दिख रहे हैं, उनके साथ खेलते हुए दिख रहे हैं और दोनों काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो के शेयर करने के बाद से ही लगातार इस दुख के वक्त में लोग बच्ची और उनके परिवार को हिम्मत दे रहे हैं. मिलर के साथ खेल चुके तमाम क्रिकेटर ने वीडियो देखने के बाद अपनी संवेदना जताई है.

Tags: David Miller, India vs South Africa



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here