[ad_1]
हाइलाइट्स
पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने शिखर धवन के भविष्य को लेकर बयान दिया
2023 वनडे विश्व कप टीम में उनको जगह मिलेगी या नहीं सवाल है.
धवन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं
नई दिल्ली. भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के साथ घर पर वनडे सीरीज में खेल रही है. इस टीम की कमान अनुभवी शिखर धवन के हाथों में है. वहीं एक टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने रवाना हो चुकी है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. धवन को रोहित की गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं ने वनडे टीम की जिम्मेदारी दी है और अगले साल इसी फॉर्मेट का विश्व कप भी खेला जाना है. पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम ने इस टूर्नामेंट में धवन के खेलने को लेकर अपनी राय दी.
India News से सबा ने कहा, “शिखर धवन की जगह तो इस टीम में पक्की हो चुकी है. उनके उपर किसी तरह कोई दबाव डालने की जरूरत नहीं है. ऐसे सिर्फ एक या दो ही मुकाबले होंगे जिसमें उन्होंने रन ना बनाए हों. मुझे ऐसा लगता है कि चयनकर्ताओं ने इस बात को तय कर लिया है कि रोहित शर्मा और शिखर धवन ही अगले वनडे विश्व कप में टीम के ओपनर्स होंगे.”
गौरतलब है कि धवन को काफी पहले ही चयनकर्ताओं ने टी20 टीम में जगह देना बंद कर दिया था. उनको इस बात के साफ संकेत दे दिए गए थे कि वह 2022 टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि वनडे में उनपर लगातार भरोसा जताया गया है और वह टीम की कप्तानी का जिम्मा भी संभाल रहे हैं.
शार्दुल पर सबा ने कहा, “वह एक बहुत ही उपयोगी खिलाड़ी हैं लेकिन हार्दिक पांड्या आपके बैटिंग ऑलराउंडर हैं और शार्दुर ठाकुर गेंदबाजी ऑलराउंडर. यह बहुत ही बड़ा अंतर है. हम शार्दुल को उस तरह से तैयार कर सकते हैं लेकिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में मैं उनको आने वाले वक्त में भारत का नंबर 1 या फिर नंबर 2 गेंदबाज तो नहीं देख रहा. वह टीम में तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खेल सकते हैं. अगर जो वह बल्लेबाजी करते हैं तो यह टीम के लिए अतिरिक्त लाभ पहुंचाएगा.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, India vs South Africa, Indian Cricket Team, Saba karim, Shardul thakur, Shikhar dhawan, Team india
FIRST PUBLISHED : October 08, 2022, 22:26 IST
[ad_2]
Source link