[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया
टीम बधिर क्रिकेट के फाइनल में पहुंची
टूर्नामेंट में ब्लू टीम अबतक अपराजित
नई दिल्ली. भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां क्वालीफायर एक में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 चैम्पिंयस ट्राफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.
भारत ने इससे पहले बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने सभी तीन राउंड रॉबिन मैच जीते थे. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाये और इस लक्ष्य को भारत ने तीन विकेट गंवाकर 15.5 ओवर में हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें- कोहली-रोहित के पीछे हाथ धोकर पड़े बाबर-रिजवान, भारतीय दिग्गजों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड खतरे में
भारत के साई आकाश 36 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. गेंदबाजों में कुलदीप सिंह ने तीन विकेट चटकाये जिन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.
बता दें जारी टूर्नामेंट में भारतीय टीम अबतक अपराजित है. ब्लू टीम ने बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वर्चस्व दिखाया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs South Africa, Indian Cricket Team, Team india
FIRST PUBLISHED : October 08, 2022, 21:15 IST
[ad_2]
Source link