[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम महिला एशिया कप के अपने 5वें लीग मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश से भिड़ रही है. इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर नहीं खेल रही हैं और उनकी जगह स्मृति मंधाना टीम की कमान संभाल रही हैं. भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी करेगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए हैं. हरमनप्रीत कौर की जगह शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता की जगह स्नेह राणा और राधा यादव की जगह किरण नवगिरे को शामिल किया गया है. पिछले मुकाबले में पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम की नंबर वन की कुर्सी खतरे में है. एक दिन पहले पाकिस्तान की टीम ने भारत को 13 रन से शिकस्त दी थी.
भारत की प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना (कप्तान), सबिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, किरण नवगिरे, रेणुका सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़.
बांग्लादेश की प्लेइंग 11: मुर्शिदा खातून, फरगना होक, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), रितु मोनी, लता मंडल, फाहिमा खातून, रुमाना अहमद, नाहिदा अख्तर, सलमा खातून, फारिहा ट्रिसना और संजीदा अख्तर.
हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत बेहद जरूरी है. भारतीय टीम ने चार में से 3 मैच जीतकर छह अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है जबकि पाकिस्तान के भी इतने ही मैचों में 6 अंक हैं. मेजबान बांग्लादेश ने अभी तक 3 मैच खेले हैं जिनमें से उसे दो में जीत मिली है. बांग्लादेश की टीम चार अंक के साथ तीसरे नंबर पर है.
भारत और बांग्लादेश की टीमें अभी तक 12 बार टी20 मैचों में टकराई हैं. इस दौरान भारत ने 10 जबकि बांग्लादेश ने दो मैच जीते हैं. बांग्लादेश में खेले गए 4 मैचों में से भारत ने सभी में जीत दर्ज की है. वहीं एशिया में खेले 11 मैचों में से भारत ने 9 जबकि बांग्लादेश ने दो में बाजी मारी है.
कब-कहां कैसे देखें भारत और बांग्लादेश का मुकाबला:
महिला एशिया कप टी20 2022 मैच भारतीय महिला टीम (IND-W)बनाम बांग्लादेश महिला टीम (BAN-W) कब शुरू होगा?
इस मैच का आयोजन 8 अक्टूबर, शनिवार को होगा.
महिला एशिया कप टी 20 2022 मैच भारतीय महिला टीम (IND-W)बनाम बांग्लादेश महिला टीम (BAN-W) कहां खेला जाएगा?
हाई-प्रोफाइल मैच सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
महिला एशिया कप टी20 2022 मैच भारतीय महिला टीम (IND-W)बनाम बांग्लादेश महिला टीम (BAN-W) किस समय शुरू होगा?
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.00 बजे से शुरू होगा.
कौन से टीवी चैनल भारतीय महिला टीम (IND-W) बनाम बांग्लादेश महिला टीम (BAN-W) मैच का प्रसारण करेंगे?
भारतीय महिला टीम (IND-W) बनाम बांग्लादेश महिला टीम (BAN-W) मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारतीय महिला टीम (IND-W) बनाम बांग्लादेश महिला टीम (BAN-W) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
भारतीय महिला टीम (IND-W)बनाम बांग्लादेश महिला टीम (BAN-W) मैच डिज्नी + हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव और केपी नवगिरे.
women
बांग्लादेश: शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), मुर्शिदा खातून, फरगना होक, निगार सुल्ताना (कप्तान), रितु मोनी, फहिमा खातून, रुमाना अहमद, सलमा खातून, नाहिदा अख्तर, शांजीदा अख्तर, फरिहा ट्रिसना, शोहेली अख्तर, शोभना मोस्टरी, लता मंडल, जहांआरा आलम.
[ad_2]
Source link