Home Sports IND vs SA : धोनी के घर में टीम इंडिया 8 साल से नहीं जीती, इस बार भी राह नहीं आसान

IND vs SA : धोनी के घर में टीम इंडिया 8 साल से नहीं जीती, इस बार भी राह नहीं आसान

0
IND vs SA : धोनी के घर में टीम इंडिया 8 साल से नहीं जीती, इस बार भी राह नहीं आसान

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में दूसरा वनडे खेला जाएगा
टीम इंडिया 2014 के बाद से रांची में वनडे मुकाबला नहीं जीती है

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी. रोहित शर्मा की अगुआई में मुख्य टीम टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. ऐसे में इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. लखनऊ में हुआ पहला वनडे टीम इंडिया हार 8 रन से गई थी. लेकिन, संजू सैमसन ने नाबाद 86 रन की पारी खेलकर जरूर उम्मीदें जगाई हैं. अब दोनों टीमों का सामना 9 अक्टूबर को रांची में होना है.

टीम इंडिया को अगर सीरीज में बने रहना है तो यह मुकाबला हार हाल में जीतना होगा. हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी के घर में भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. भारत यहां 2014 के बाद से कोई वनडे नहीं जीता है. रांची में पिछले दोनों मुकाबलों में भारत को हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में भारत के लिए इस बार भी राह आसान नहीं होगी. 2019 में भारत को रांची में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी. तब कंगारू टीम ने भारत को 32 रन से हराया था.

इससे पहले, 2016 में भी टीम इंडिया जीत से महरूम रह गई थी. तब न्यूजीलैंड ने रांची में हुए वनडे में भारत को 19 रन से हराया था. ऐसे में इस बार अगर भारत को जीत दर्ज करनी है तो एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा. क्योंकि भारतीय टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बिना खेल रही है और पहले मैच में टॉप ऑर्डर में भारत को इनकी कमी खली थी. खासतौर पर विराट कोहली की.

कोहली रांची के हैं किंग
कोहली का रांची में रिकॉर्ड बेमिसाल है. उन्होंने यहां सबसे अधिक रन बनाए हैं. कोहली ने रांची में खेले 5 वनडे में 192 की औसत से 384 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया है. इस मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो पिछला मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत को 32 रन से हार झेलनी पड़ी थी. उसमें भी विराट कोहली भारत के टॉप स्कोरर थे. उन्होंने 314 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 95 गेंद में 123 रन की पारी खेली थी. हालांकि, उन्हें किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिल पाया. इसी वजह से भारत यह मुकाबला हार गया था.

IND vs SA: शुभमन गिल ने स्विमिंग पूल में दिखाए सिक्स पैक एब्स, लोग बोले- 25 की पेप्सी…

T20 World Cup 2022: पूर्व विकेटकीपर ने खोला राज, बताया आखिर क्यों कप्तानी में इतने सफल हैं रोहित शर्मा

धवन-गिल को टॉप ऑर्डर में करना होगा बेहतर प्रदर्शन
अब अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को सीरीज में वापसी करनी है, तो भारतीय बल्लेबाजों को कोहली जैसा प्रदर्शन करना होगा. खासतौर पर कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल को. लखनऊ वनडे में यह दोनों सस्ते में आउट हो गए थे. धवन ने 16 गेंद में 4 और गिल ने 7 गेंद में 3 रन बनाए थे. ऐसे में रांची में इन दोनों बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलनी होगी. तभी टीम इंडिया कमबैक कर सकेगी.

Tags: India vs South Africa, Ms dhoni, Shikhar dhawan, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here