Home Sports T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बेफिक्र हैं मोहम्मद रिजवान, बताई बड़ी वजह

T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बेफिक्र हैं मोहम्मद रिजवान, बताई बड़ी वजह

0
T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बेफिक्र हैं मोहम्मद रिजवान, बताई बड़ी वजह

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान.
पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज में बांग्लादेश को 21 रनों से हराया.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के शुरू होने में महज 8 दिन का समय बचा हुआ है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सभी टीमें तेजी से तैयारियों में जुटी हुई हैं. इस बीच पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने चिर-प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच को लेकर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है. वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला एक-दूसरे के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेंगी.

मोहम्मद रिजवान के बयान से ऐसा लगता है कि वह भारत के खिलाफ मैच को लेकर बेफिक्र हैं. उनके मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुकाबले दबाव वाले होते हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों से काफी कुछ बदल गया है. वर्ल्ड कप 2022 में खिलाड़ियों के लिए चीजें पहले की तरह मुश्किल नहीं होंगी. मौजूदा समय में रिजवान न्यूजीलैंड में T20I ट्राई-सीरीज में खेल रहे हैं.

विराट कोहली को लेकर बोले रमीज राजा तो पाकिस्तानी दिग्गज ने ही कर दी गजब बेइज्जती

‘मैं चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं’- मोहम्मद रिजवान

रिजवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ज्यादातर दबाव और उत्साह से भरे होते हैं. इसलिए मैं चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं. पूरी टीम मैच में दबाव से भरी होती है. लेकिन पिछले कुछ सालों से जिस तरह से मुकाबले हुए हैं तो 23 अक्टूबर को चीजें आसान हो सकती हैं, हालांकि दबाव और उत्साह बराबर ही रहेगा. यह मुकाबला हमारी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. इस मैच में हम सभी अपना सौ प्रतिशत देने के लिए उत्साहित हैं.’

मोहम्मद रिजवान के समर्थन में उतरे शाहिद अफरीदी, कहा- ‘किसी को सुनने की जरूरत नहीं’

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के हीरो रहे रिजवान

मोहम्मद रिजवान ने ट्राई सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 50 गेंदो में 78 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इस मुकाबले को बाबर आजम एंड कंपनी ने 21 रनों से अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 168 रनों का लक्ष्य दिया. वहीं, बांग्लादेश की टीम 146 रन ही बना सकी. रिजवान की इस पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

Tags: India vs Paksitan, Mohammad Rizwan, Pakistan vs Bangladesh, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here