Home Breaking News Team India: टीम में नहीं चुने जाने पर छलका सलामी बल्लेबाज का दर्द, बोले- मैं रन बना रहा, मेहनत कर रहा, लेकिन..

Team India: टीम में नहीं चुने जाने पर छलका सलामी बल्लेबाज का दर्द, बोले- मैं रन बना रहा, मेहनत कर रहा, लेकिन..

0
Team India: टीम में नहीं चुने जाने पर छलका सलामी बल्लेबाज का दर्द, बोले- मैं रन बना रहा, मेहनत कर रहा, लेकिन..

[ad_1]

भारतीय टीम

भारतीय टीम
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में भारत की बी टीम खेल रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुख्य टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और टी20 विश्व कप के लिए अभ्यास कर रही है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा टीम में बाकी सभी युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस सीरीज के लिए भारत की जो टीम चुनी गई है, उसमें सभी बल्लेबाज ऐसे हैं, जो आईपीएल में ओपनिंग कर चुके हैं। इसके बावजूद पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल नहीं किया गया है। 

वनडे सीरीज में भारत के लिए शुभमन गिल, संजू सैमसन, ईशान किशन, रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने टीम में नहीं चुने जाने पर अपनी निराशा जाहिर की है। रणजी ट्रॉफी में शॉ ने मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था और हाल ही में इंडिया ए के लिए भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। पिछले महीने उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया है। 

Punjab cricket Association: बीसीसीआई के खिलाफ काम कर रहे अधिकारी, हरभजन सिंह ने पत्र लिखकर लगाए बड़े आरोप
क्या बोले पृथ्वी शॉ?
भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर पृथ्वी शॉ ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा “मैं निराश था। मैं रन बना रहा हूं, लगातार मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मुझे मौका नहीं मिल रहा। लेकिन यह ठीक है, जब उन्हें लगेगा कि मैं तैयार हूं तो मुझे खेलने का मौका दिया जाएगा। मुझे जो भी मौके मिलते हैं, चाहे इंडिया ए के लिए हों या बाकी टीमों के लिए। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा और अपनी फिटनेस का स्तर मानकों के अनुरूप रखूंगा।”

T20 WC 2022: भारत के खिलाफ मैच के लिए तैयार है पाकिस्तान का यह घातक गेंदबाज, रमीज राजा से बातचीत में खुलासा
7-8 किलो वजन कम कर चुके हैं शॉ
पृथ्वी शॉ ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में आईपीएल के बाद से 7-8 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपनी डाइट पर भी काम किया है। पृथ्वी बोले “मैंने अपनी बल्लेबाजी में अलग-अलग चीजों पर काम नहीं किया, लेकिन फिटनेस का बहुत काम किया। मैंने पिछले आईपीएल के बाद वजन घटाने पर काम किया और सात से आठ किलोग्राम कम किया। मैंने बहुत समय जिम में बिताया, बहुत दौड़ लगाई, किसी भी मिठाई और कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं किया। चीनी अब मेरे खाने से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।”

T20 World Cup: टी20 में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड, 12 में से जीत चुके सात मैच

शॉ अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने बताया “हमने यहां (अहमदाबाद में) कुछ अभ्यास मैच खेले। सभी खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं। हमारे पास अच्छे ऑलराउंडर, बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। मेरा मानना है कि यह बहुत मजबूत टीम है। सहयोगी स्टाफ हमारी तैयारी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मैं एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हूं। इस टीम के सभी खिलाड़ियों ने एक अच्छे स्तर खेला है और अनुभवी हैं।”

BCCI President: यह चैंपियन खिलाड़ी गांगुली की जगह बन सकता है बीसीसीआई अध्यक्ष, फैसले पर जल्द लग सकती है मुहर

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में भारत की बी टीम खेल रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुख्य टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और टी20 विश्व कप के लिए अभ्यास कर रही है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा टीम में बाकी सभी युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस सीरीज के लिए भारत की जो टीम चुनी गई है, उसमें सभी बल्लेबाज ऐसे हैं, जो आईपीएल में ओपनिंग कर चुके हैं। इसके बावजूद पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल नहीं किया गया है। 

वनडे सीरीज में भारत के लिए शुभमन गिल, संजू सैमसन, ईशान किशन, रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने टीम में नहीं चुने जाने पर अपनी निराशा जाहिर की है। रणजी ट्रॉफी में शॉ ने मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था और हाल ही में इंडिया ए के लिए भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। पिछले महीने उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया है। 

Punjab cricket Association: बीसीसीआई के खिलाफ काम कर रहे अधिकारी, हरभजन सिंह ने पत्र लिखकर लगाए बड़े आरोप



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here