Home Breaking News VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में कड़ाके की ठंड, इंटरव्यू में जैकेट पहने दिखे चहल और अर्शदीप, हर्षल पी रहे थे चाय

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में कड़ाके की ठंड, इंटरव्यू में जैकेट पहने दिखे चहल और अर्शदीप, हर्षल पी रहे थे चाय

0

[ad_1]

अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल

– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में है। टीम इंडिया ने पर्थ में अभ्यास शुरू कर दिया है। टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम सोमवार (10 अक्तूबर) को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्याय मैच खेलेगी। टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों की शुरुआत होगी। फिलहाल खिलाड़ी वहां कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल के इंटरव्यू में इसका असर देखने को मिला।

दरअसल, बीसीसीआई के लिए चहल ने अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और दीपक हुड्डा का इंटरव्यू लिया। चहल ने कहा, ”बहुत ज्यादा कड़ाके की ठंड है। आपको क्या बताए? चाय पीने की बहुत जरूरत है।” शाम की हवा ने चहल को जैकेट पहनने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, हर्षल पटेल चाय पीते हुए दिखाई दिए। हर्षल ने कहा, ”धीरे-धीरे हम यहां की परिस्थितियों में ढल जाएंगे।”

ये भी पढ़ें: IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल, चोटिल दीपक चाहर की जगह मिला मौका

इंटरव्यू के दौरान दीपक हुड्डा और अर्शदीप ने टीम इंडिया के ब्लेजर को पहनने के अपने अनुभव को साझा किया। दीपक हुड्डा ने कहा, ”जब टीम इंडिया का ब्लेजर पहना तो गर्व महसूस हुआ। उस समय थोड़ा नर्वस भी था।” वहीं, अर्शदीप ने कहा, ”मेरी सीना तो ज्यादा चौड़ा नहीं है, लेकिन जब मैंने ब्लेजर पहना तो गर्व से चौड़ा हो गया।”

पर्थ में टीम के आने के बाद शुक्रवार को तापमान सात डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। 13 अक्तूबर तक आठ डिग्री तक कम रहने की उम्मीद है। टीम इंडिया दूसरा अभ्यास मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा अभ्यास मैच 13 अक्तूबर को खेलेगी। भारत रविवार (23 अक्तूबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: सचिन तेंदुलकर के खिलाफ खेलने के बाद चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, नए अवतार में आए नजर

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इस प्रकार है-  रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here