[ad_1]
हाइलाइट्स
अजिंक्य रहाणे ने आज ही के दिन खेली थी टेस्ट की सबसे बड़ी पारी
इंदौर के डेब्यू टेस्ट में रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोके थे 188 रन
भारत ने 321 रन से टेस्ट जीतने के साथ सीरीज भी 3-0 से जीती थी
नई दिल्ली. टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे के क्रिकेट करियर में आज का दिन यानी 9 अक्टूबर बेहद खास है. उन्होंने 6 साल पहले इसी दिन इंदौर के होलकर स्टेडियम में अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 188 रन बनाए थे. यह इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुआ पहला टेस्ट मैच भी था. रहाणे के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी 211 रन की पारी खेली थी. यह उनका दूसरा दोहरा शतक था. रहाणे और कोहली की पारी के दम पर भारत ने यह टेस्ट मैच 321 रन से जीता था. इसके साथ ही भारत ने 3 टेस्ट की सीरीज में भी न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप किया था.
इस टेस्ट में भारत की जीत में रविचंद्रन अश्विन की भी अहम भूमिका रही थी. उन्होंने मैच की दोनों पारियां मिलाकर कुल 13 विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के साथ ही सीरीज भी चुना गया था. उन्होंने सीरीज में कुल 27 विकेट लिए थे.
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंदौर के डेब्यू टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. भारत ने पहली पारी में 100 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर भारतीय पारी को संभालने का काम किया. इन दोनों ने इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन यानी 9 अक्टूबर को लंच से पहले अपने शतक पूरे किए. इसके बाद भी यह साझेदारी जारी रही और फिर रहाणे ने 150 रन पूरे किए. रहाणे 188 रन बनाकर आउट हो गए. यह उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी थी. इससे पहले, 147 टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर था, जो उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में बनाया था.
रहाणे-कोहली के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
रहाणे और कोहली की मैराथन पारी की बदौलत भारत ने 557/5 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की. आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 299 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत ने अपनी दूसरी पारी 216/3 के स्कोर पर घोषित की. इस तरह न्यूजीलैंड को 475 रन का लक्ष्य मिला. इसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम चौथी पारी में 153 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत ने इंदौर में हुआ यह डेब्यू टेस्ट 321 रन से जीता. अश्विन ने दूसरी पारी में भी 7 विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
पहले प्रैक्टिस सेशन में ही भारत के धाकड़ बैटर ने बना लिया टी20 वर्ल्ड कप का गेम प्लान, देखें VIDEO
पाकिस्तान को पीछे छोड़ भारत टेस्ट में नंबर-1 बना
इस सीरीज जीत के साथ ही भारत औपचारिक तौर पर टेस्ट की नंबर-1 टीम बन गई थी और मैच के बाद विराट कोहली ने अपने हाथों में टेस्ट चैम्पियनशिप की चमकती गदा थामी थी. दरअसल, भारतीय टीम कोलकाता में हुआ सीरीज का दूसरा टेस्ट जीतने के बाद ही टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बन गई थी. लेकिन, सीरीज के बाद ही टेस्ट रैंकिंग अपडेट होती है. इसी वजह से इंदौर में हुआ आखिरी टेस्ट जीतने के बाद ही विराट को टेस्ट चैम्पियनशिप की गदा सौंपी गई थी. तब पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम टेस्ट में बेस्ट बनी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajinkya Rahane, India vs new zealand, On This Day, R ashwin, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 09, 2022, 12:22 IST
[ad_2]
Source link