Home Sports ईशान किशन ने खेली 93 रन की तूफानी पारी, लगाए 7 छक्के; बोले- शतक तो नहीं लगा सका लेकिन…

ईशान किशन ने खेली 93 रन की तूफानी पारी, लगाए 7 छक्के; बोले- शतक तो नहीं लगा सका लेकिन…

0
ईशान किशन ने खेली 93 रन की तूफानी पारी, लगाए 7 छक्के; बोले- शतक तो नहीं लगा सका लेकिन…

[ad_1]

रांची. भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में रविवार को रांची में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 278 रन बनाए. जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी एक बार फिर से असफल रही. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला. श्रेयस अयार ने नाबाद 113 जबकि ईशान किशन ने 93 रन की पारी खेली. भारत ने 45.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. हालांकि ईशान किशन शतक नहीं लगा सके. अपने घरेलू मैदान में किशन ने 93 रन की आक्रामक पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े.  सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार को दिल्ली में खेला जाएगा.

किशन के आउट होने के बाद श्रेयस ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन (नाबाद 30 रन)  के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की अटूट साझेदारी की. श्रेयस ने 111 गेंद की नाबाद पारी में 15 चौके जड़े. यह वनडे करियर में उनका दूसरा शतक है.

मैच के बाद ईशान ने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है कि हमने सीरीज बराबर कर ली है. अब निर्णायक मुकाबला दिल्ली में होगा. मैं वहां पर खेलने के लिए रोमांचित हूं. जिस तरह से मैंने टीम के लिए योगदान दिया, उससे मुझे बेहद खुशी है. यह मेरा होम ग्राउंड है और कई लोग देख रहे थे. जब मैं फील्डिंग कर रहा था तो वो मुझसे आज शतक लगाने की मांग कर रहे थे. दुर्भाग्य से मैं शतक नहीं लगा सका लेकिन मुझे खुशी है कि मेरी टीम मैच जीत गई. हो सकता है कि मैं अगले मैच में भी अपनी टीम की जीत में योगदान दूं. नए बल्लेबाज के लिए रन बना पाना आसान नहीं था. मैंने यहां रांची में कई मैच खेले हैं, इसलिए हम गेंदबाजी के मुताबिक खेलने की कोशिश कर रहे थे.’

Tags: India vs South Africa, Ishan kishan, Shikhar dhawan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here