Home Sports पहले प्रैक्टिस सेशन में ही भारत के धाकड़ बैटर ने बना लिया टी20 वर्ल्ड कप का गेम प्लान, देखें VIDEO

पहले प्रैक्टिस सेशन में ही भारत के धाकड़ बैटर ने बना लिया टी20 वर्ल्ड कप का गेम प्लान, देखें VIDEO

0
पहले प्रैक्टिस सेशन में ही भारत के धाकड़ बैटर ने बना लिया टी20 वर्ल्ड कप का गेम प्लान, देखें VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के लिए पर्थ में शुरू की तैयारी
भारतीय बैटर ने पहले प्रैक्टिस सेशन में बनाया अपना गेम प्लान

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब गिनती के दिन बचे हैं. भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से है. इस मैच और विश्व कप की तैयारी के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और पर्थ में डेरा डाला हुआ है. वर्ल्ड कप के लिए जो भारतीय टीम चुनी गई है, उसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया में इस तरह का बड़ा टूर्नामेंट खेलेंगे. उनमें से एक सूर्यकुमार यादव भी हैं. उन्हें टी20 विश्व कप में भारत का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड माना जा रहा है. सूर्यकुमार को भी इसका अंदाजा है. इसी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया की कंडीशंस से जल्दी से जल्दी तालमेल बैठा लेना चाहते हैं. ताकि जब असल मुकाबले शुरू हों, तो उन्हें परेशानी न हो.

सूर्यकुमार का इससे जुड़ा एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है. इसमें बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया की कंडीशंस और अपने गेम प्लान पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया में यह पहला नेट सेशन था. यह सेशन काफी मजेदार रहा. मैं यह देखना चाहता था कि यहां के विकेट में कितना पेस और उछाल है. शुरू में इसे लेकर थोड़ा सा नर्वस था. लेकिन, धीरे-धीरे सब सामान्य हो गया. मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं जल्दी से जल्दी यहां के माहौल और कंडीशंस में ढल जाऊं.’

पिच की पेस और बाउंस समझने की कोशिश कर रहा: सूर्यकुमार

सूर्यकुमार ने पहले प्रैक्टिस सेशन में ही टी20 विश्व कप के अपने गेम प्लान पर काम शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि प्रैक्टिस सेशन में ही एक बल्लेबाज के नाते आपको विकेट के पेस और बाउंस के साथ मैदान की लंबाई-चौड़ाई भी समझनी होती है. यहां के मैदान बड़े हैं. तो मैं भी इसी हिसाब से अपने गेम प्लान पर काम करूंगा. ताकि जब मैच में उतरूं तो यह पता रहे कि कैसे यहां रन स्कोर किए जा सकते हैं.

5 खिलाड़ी जो T20 World Cup के सबसे लंबे सिक्स का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड, डेढ़ दशक से अटूट है यह कीर्तिमान

IND v SA: भारत और साउथ अफ्रीका में टक्कर आज…. शिखर धवन एंड कंपनी की नजर सीरीज में बराबरी पर

बता दें कि 2022 में अब तक टी20 में सबसे अधिक रन सूर्यकुमार यादव के बल्ले से ही निकले हैं. उन्होंने 23 मैच में 184 के स्ट्राइक रेट से 801 रन बनाए थे. उन्होंने इस साल 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 68 चौके और 51 छक्के निकले हैं. यही कारण है कि सूर्यकुमार को टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माना जा रहा है.

Tags: Rohit sharma, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here