Home Sports शाहबाज अहमद ने डेब्यू मैच में कैसे अफ्रीकी ओपनर को जाल में फंसाया? VIDEO में देखें रिएक्शन

शाहबाज अहमद ने डेब्यू मैच में कैसे अफ्रीकी ओपनर को जाल में फंसाया? VIDEO में देखें रिएक्शन

0
शाहबाज अहमद ने डेब्यू मैच में कैसे अफ्रीकी ओपनर को जाल में फंसाया? VIDEO में देखें रिएक्शन

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला रांची में खेल रही.
इस मैच में ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका मिला.
उन्होंने अपना पहला विकेट भी झटका और अफ्रीकी बल्लेबाजों को लगातार परेशान करते रहे.

रांची. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. इसमें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए गए हैं. टीम में सबसे पहला बदलाव आलराउंडर शाहबाज अहदम (Shahbaz Ahmed) के रूप में किया गया है. शाहबाज ने इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है. इसके अलावा टीम में वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है. इन दोनों खिलाड़ियों को रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम शामिल किया गया है.

शाहबाज ने आईपीएल 2022 सीजन में शानदार गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी की है. अब उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिला है, उन्होंने आते ही अपनी गेंदबाजी में धमाल मचाना शुरू कर दिया है. शाहबाज ने डेब्यू मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट झटका है. पहली पारी का 10वां ओवर लेकर आए शाहबाज ने अफ्रीकी ओपनर बल्लेबाज जानेमन मलान को अपना पहला शिकार बनाया. उन्होंने जानेमन मलान को LBW आउट किया.

शाहबाज के इस विकेट का वीडियो BCCI के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा गया, “वो पहले विकेट की फीलिंग! देखिए डेब्यू कर रहे शाहबाज अहमद ने अपना पहला विकेट कैसे लिया.” वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शाहबाज ने जानेमन मलान को गेंद से फंसाया. हालांकि इस गेंद पर रिव्यू भी लिया गया, लेकिन वह रिव्यू मलान के खिलाफ गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. शाहबाज ने पहले मैच में पूरे 10 ओवर किए और 54 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

VIDEO: कपिल देव ने खिलाड़ियों को दो टूक में दिया जवाब- उन्हें IPL नहीं खेलना चाहिए जो…

Ind vs SA 2nd ODI Live Scorecard: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, भारतीय टीम पहले करेगी गेंदबाजी

शाहबाज का फर्स्ट क्लास करियर

शाहबाज़ आज अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. इससे पहले वो कुल 19 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने बल्लेबाज़ी करते हुए 42.42 की औसत से 1103 रन बनाए. शाहबाज़ की इन पारियों में एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, गेंदबाज़ी कराते हुए उन्होंने 19 मैचों में 19.29 की औसत से कुल 62 विकेट चटकाए हैं. IPL की बात करें तो शाहबाज ने IPL 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अपना डेब्यू किया था. IPL में 29 मैच खेल चुके हैं और 13 विकेट झटके हैं. इस दौरान शाहबाज अहमद का एवरेज 36.31 जबकि इकॉनमी 8.58 की रही है. इसके अलावा स्ट्राइक रेट 25.38 जबकि बेस्ट बॉलिंग फिगर 7 रन देकर 3 विकेट है.

Tags: India vs South Africa, Indian crickegt team, T20 World Cup 2022, Team india, Viral video



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here