[ad_1]
रांची. भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में रांची में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया दिया. इस तरह भारतीय टीम ने वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार को दिल्ली में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 278 रन बनाए. जवाब में भारत ने 45.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. श्रेयस अयार ने नाबाद 113 की पारी खेली. ईशान किशन ने अपने घरेलू मैदान में उनका बखूबी साथ दिया और 93 रन की शानदार पारी खेली. श्रेयस ने 113 रन की नाबाद पारी में 15 चौके जड़े. वनडे में उनका दूसरा शतक है. श्रेयस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने भारत को सधी शुरुआत दिलायी. धवन 13 रन बनाकर छठे ओवर में बोल्ड हुए. गिल ने दूसरे छोर से कुछ शानदार चौके लगाये लेकिन नौवें ओवर में वह कागिसो रबाडा की गेंद पर 26 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. इसके बाद भारतीय टीम मुश्किल में दिखी. ऐसे में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला. ईशान ने रबाडा के खिलाफ चौका जड़कर खाता खोला तो वहीं श्रेयस ने पार्नेल के खिलाफ 10वें ओवर में चौका जड़कर हाथ खोला. किशन पारी की शुरुआत में संभल कर खेल रहे थे तो वहीं अय्यर ने इस दौरान तेजी से रन जुटाए. बाद में ईशान किशन ने भी खुलकर हाथ दिखाए.
मैच के बाद श्रेयय अय्यर ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं बहुत आनंदित हूं. जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो मैंने ईशान से बातचीत की. वह आक्रामक तरीके से खेलने की बात कर रहा था. इसलिए मैंने सधी हुई बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. और उसका परिणाम भी अच्छा मिला. अंतिम और निर्णायक मुकाबला मंगलवार को होगा.’
अय्यर ने आगे कहा, ‘मैं वो नहीं हूं जो गेंदबाजों के हिसाब से बदल जाऊं. मैं वो हूं जो अपने स्वभाव के अनुरूप बदलता हूं. मैं इस प्रवृत्ति में मैच के अनुरूप बदलाव करता हूं. मुझे खुद पर भरोसा है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs South Africa, Ishan kishan, Shreyas iyer, Team india
FIRST PUBLISHED : October 09, 2022, 23:14 IST
[ad_2]
Source link