[ad_1]

मलबा हटाती दमकल की टीम
– फोटो : ani
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली के लाहौरी गेट के फरशखाना इलाके में वाल्मीकि मंदिर के पास रविवार की देर शाम एक घर ढह गया। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर हैं। अब तक पांच लोगों को बचाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी तीन से चार लोगों के और फंसे होने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के बीच लाहौरी गेट के फराशखाना इलाके में एक घर की छत भरभराकर ढह गई। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां आनन-फानन मौके पर पहुंची हैं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करा दिया गया है।

[ad_2]
Source link