Home Breaking News ICC POTM: आईसीसी का यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हरमनप्रीत, पुरुषों में इन्हें मिला खिताब

ICC POTM: आईसीसी का यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हरमनप्रीत, पुरुषों में इन्हें मिला खिताब

0
ICC POTM: आईसीसी का यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हरमनप्रीत, पुरुषों में इन्हें मिला खिताब

[ad_1]

हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

आईसीसी ने सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। महिला और पुरुष, दोनों कैटेगरी में दिए जाने वाले इस अवॉर्ड में भारत का भी बोलबाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को महिलाओं में यह सम्मान दिया गया है। वह आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को सितंबर महीने के लिए पुरुषों में प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
महिलाओं में हरमनप्रीत की टक्कर भारत की ही स्मृति मंधाना और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना से थी। शॉर्टलिस्ट किए गए तीनों खिलाड़ियों ने हाल फिलहाल में अलग-अलग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत की हरमनप्रीत और मंधाना ने पिछले महीने इंग्लैंड में वनडे और टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तो टीम इंडिया हार गई थी, लेकिन वनडे सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप किया था।

Women's POTM Sep 2022
महिलाओं में हरमन, मंधाना और निगार शॉर्टलिस्ट की गई थीं
इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक टी20 सीरीज के बाद हरमनप्रीत ने वनडे सीरीज में वापसी की। तीन वनडे मैचों में उन्होंने 221 की औसत से 221 रन बनाए और टॉप स्कोरर रहीं। हरमन ने पहले मैच में नाबाद 74 रन और दूसरे मैच में नाबाद 143 रन बनाए। इसकी बदौलत भारत ने 1999 के बाद इंग्लैंड में पहली वनडे सीरीज अपने नाम की।

कप्तान हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर
वहीं, पुरुषों में रिजवान की टक्कर भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन से थी।

विस्तार

आईसीसी ने सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। महिला और पुरुष, दोनों कैटेगरी में दिए जाने वाले इस अवॉर्ड में भारत का भी बोलबाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को महिलाओं में यह सम्मान दिया गया है। वह आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को सितंबर महीने के लिए पुरुषों में प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here