[ad_1]

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 278 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने श्रेयस अय्यर के शतक और ईशान किशन के 93 रनों की बदौलत सात विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद सिराज ने इस मैच डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम और रीजा हेंड्रिक्स ने अर्धशतक लगाए।
[ad_2]
Source link


