Home Breaking News Khandwa: ईद के जुलूस में लगे ‘सिर तन से जुदा..’ के नारे, पुलिस ने संभाली स्थिति, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

Khandwa: ईद के जुलूस में लगे ‘सिर तन से जुदा..’ के नारे, पुलिस ने संभाली स्थिति, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

0

[ad_1]

खंडवा में ईद का जुलूस निकला

खंडवा में ईद का जुलूस निकला
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के खंडवा में रविवार को निकले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में ‘सिर तन से जुदा…’ के आपत्तिजनक नारे लगने का मामला सामना आया है। हालांकि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया था। नारे का वीडियो वायरल हो रहा है। इधर हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराते हए शिकायत दर्ज करने की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार खंडवा में रविवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जा रहा था। इसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल थे। मुस्लिम क्षेत्रों से जुलूस निकलकर इमलीपुरा पहुंचा। इस दो किमी लंबे जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने “सिर तन से जुदा” के नारे लगा दिए।  “गुस्ताख नबी की यही सजा सिर तन से जुदा, सिर तन से जुदा” के नारे लगाए गए। 50 सेंकड से ज्यादा देर तक इस तरह से नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

नारों का किसी ने वीडियो भी बना लिया है, जो अब वायरल हो रहा है। नारे लगने की भनक लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते मामला शांत हो गया। जुलूस करीब 2 किलोमीटर लंबा था। इसमें आतिशबाजी की गई। समाजजनों ने जगह-जगह से मंच बनाकर फूल बरसाए। जुलूस को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात थी। कई जगह बैरिकेडिंग की गई थी। 

इधर जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारों पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग भी की है। हिंदू जागरण मंच के डॉ. अनीष अरझरे ने बताया कि नारे लगाते हुए मुस्लिम समाज के युवकों का वीडियो सामने आया है। कोतवाली थाने और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here