Home Sports T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन? पूर्व विकेटकीपर ने सुझाया इस दिग्गज का नाम

T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन? पूर्व विकेटकीपर ने सुझाया इस दिग्गज का नाम

0
T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन? पूर्व विकेटकीपर ने सुझाया इस दिग्गज का नाम

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर
मोहम्मद शमी को मिल सकती है टीम में जगह
ऑस्ट्रेलिया में होगा टी20 वर्ल्ड कप

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) से बाहर हो गए हैं. बुमराह का बाहर होना  भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है. बुमराह से पहले रवींद्र जडेजा का बाहर होना भी टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका था. हालांकि अक्षर पटेल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जडेजा की जगह ले ली है. वहीं जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा यह अभी भी एक चर्चा का विषय है.  पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल को लगता है कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकते हैं.

क्रिकबज से बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सबसे अधिक संभावना इस टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी के आने की है. हमारे पास 20 दिन है और वह कोविड-19 से पूरी तरह उबर चुके हैं. विश्व कप से पहले भारत दो अभ्यास मैच खेलेगा. पहले ऑस्ट्रेलिया से और फिर न्यूजीलैंड से तो उन्हें समय मिलेगा. मुझे लगता है कि वह टीम में शामिल होने के हकदार हैं.’

VIDEO: कपिल देव ने खिलाड़ियों को दो टूक में दिया जवाब- उन्हें IPL नहीं खेलना चाहिए जो…

टीम में शामिल होने की रेस में मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर भी मौजूद हैं. लेकिन दीपक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में चोट के कारण बाहर हो गए हैं. हालांकि उनकी यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. वहीं मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज का हिस्सा है और मैच खेल रहे हैं.

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया है. विश्व कप में भारत अपनी शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भिड़ेगी. रोहित शर्मा ने बताया था कि ऑस्ट्रेलिया में हमें अनुभवी गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में मोहम्मद शमी का नाम सबसे ऊपर दिखाई देता है.

Tags: Jasprit Bumrah, Mohammad Shami, Mohammad Siraj, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here