Home Sports पिछली बार दौरा शुरू होने से पहले पाकिस्तान छोड़ दिया था, अगले दौरे पर केन विलियम्सन ने दिया बयान

पिछली बार दौरा शुरू होने से पहले पाकिस्तान छोड़ दिया था, अगले दौरे पर केन विलियम्सन ने दिया बयान

0
पिछली बार दौरा शुरू होने से पहले पाकिस्तान छोड़ दिया था, अगले दौरे पर केन विलियम्सन ने दिया बयान

[ad_1]

हाइलाइट्स

एक साल मे दो बार पाकिस्तान दौरे पर पहुंचेगी न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने दिया बयान

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस वक्त बेहद ही खुश नजर आ रहा है. लंबे समय तक विदेशी टीमों ने दौरा करने से परहेज करने के बाद अब पाकिस्तान में खेलना शुरू किया है. न्यूजीलैंड की टीम ने पिछले दौरे पर बिना मैच खेले वापस लौट गई थी और अब उसकी भरपाई करते हुए एक साल में दो बार पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन दौरे को लेकर बयान दिया है.

पीसीबी के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें केन ने कहा, “पाकिस्तान में वापस जाकर क्रिकेट खेलना यकीनन काफी उत्साहित करने वाला होगा. उनका क्रिकेट का बहुत ही शानदार इतिहास है. पाकिस्तान में कई सारे शानदार मुकाबले खेले गए हैं और मैं भी उस अनुभव को लेने के लिए उत्साहित हूं. पाकिस्तान के पास एक ऐसी टीम है जो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शानदार है, तो हमें इस बात का अच्छे से पता है यह काम बहुत ही मुश्किल होने वाला है लेकिन हम भी इस कठिन चुनौती लो लेने के इंतजार में हैं.”

आगे उन्होंने कहा, “एक टीम के तौर पर वो हमेशा से ही बेहद संतुलित रहे हैं. पाकिस्तान ने बहुत सारे तेज गेंदबाज विश्व कप क्रिकेट को दिए हैं और उनके पास बल्लेबाज भी काफी अच्छे हैं. उनके कप्तान बाबर आजम दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं.”

आईसीसी ने पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी किया है. इसके मुताबिक टीम एक साल में दो बार पाकिस्तान का दौरा करेगी. इस साल दिसंबर से जनवरी के बीच टेस्ट और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. इसके बाद अप्रैल मई में टी20 और वनडे सीरीज खेलने एक बार फिर से पाकिस्तान जाएगी.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड फुल शेड्यूल:

27-31 दिसंबर – पहला टेस्ट, कराची (आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप)
4-8 जनवरी – दूसरा टेस्ट, मुल्तान (आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप)

11 जनवरी – पहला वनडे, कराची (आईसीसी सुपर लीग)
13 जनवरी – दूसरा वनडे, कराची (आईसीसी सुपर लीग)
15 जनवरी – तीसरा वनडे, कराची (आईसीसी सुपर लीग)

13 अप्रैल – पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, कराची
15 अप्रैल – दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, कराची
16 अप्रैल से तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, कराची
19 अप्रैल – चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय, कराची
23 अप्रैल – 5वां टी20, लाहौर

Tags: Babar Azam, Kane williamson, Pakistan Cricket Board, Pakistan vs New Zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here