[ad_1]
हाइलाइट्स
रोजर बिन्नी भी हैं नए अध्यक्ष बनने की रेस में
कल की बैठक में हो सकता है कोई बड़ा फैसला
मुंबई. बीसीसीआई (BCCI) को जल्द नया अध्यक्ष मिलने वाला है. 18 अक्टूबर को बोर्ड की एजीएम होने जा रही है. इसमें चुनाव से लेकर नए पदाधिकारियों के नाम पर चर्चा होनी है. माना जा रहा है कि वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) फिर से अध्यक्ष नहीं बनेंगे. इस बीच एजीएम से पहले बोर्ड मंगलवार को एक अलग से बैठक करने जा रहा है. इसमें शामिल हाेने के लिए बोर्ड से सभी अधिकारी आज रात मुंबई पहुंच रहे हैं. मालूम हो कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड के संविधान में बदलाव को मंजूरी दे दी थी. इसके मुताबिक, बोर्ड और स्टेट एसोसिएशन के कार्यकाल अलग-अगल माने जाएंगे. ऐसे में गांगुली 2025 तक अध्यक्ष रह सकते हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस बैठक में चुनाव से संबंधित सभी फैसले लिए जा सकते है. सूत्रों के मुताबिक, अब तक नई कार्यकारिणी में किसे जगह मिलेगी, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है. देखना होगा कि क्या सौरव गांगुली चुनाव लड़ते हैं या नहीं. उनके आईसीसी में जाने की भी चर्चा है. कुल मिलाकर अगले एक हफ्ते बोर्ड के लिए काफी अहम रहने वाले हैं.
बिन्नी के अध्यक्ष बनने की चर्चा
कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं. वे अभी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अध्यक्ष हैं. उन्हें एजीएम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. इससे पहले केएससीए की तरफ से संतोष मेनन बोर्ड की बैठकों में हिस्सा लिया करते थे. आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर के बेटे अद्वैत मनोहर विदर्भ क्रिकेट संघ के जबकि आशीष शेलार मुंबई क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे.
VIDEO: कोहली को वॉर्मअप मैच में नहीं मिला मौका, तो खुद को टीम से किया ‘अलग’ राहुल ने भी दिया साथ
यह चुनाव इस लिहाज से भी अहम है, क्योंकि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में होना है. इसके अलावा आईपीएल की विंडो भी लगातार आने वाले में बढ़ेगी. इसका असर इंटरनेशनल कैलेंडर पर भी पड़ेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, ICC, Roger Binny, Sourav Ganguly
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 18:14 IST
[ad_2]
Source link