Home Breaking News BCCI President: AGM से पहले मुंबई में हो सकती है बीसीसीआई की अहम बैठक, गांगुली के भविष्य पर हो सकता है फैसला

BCCI President: AGM से पहले मुंबई में हो सकती है बीसीसीआई की अहम बैठक, गांगुली के भविष्य पर हो सकता है फैसला

0
BCCI President: AGM से पहले मुंबई में हो सकती है बीसीसीआई की अहम बैठक, गांगुली के भविष्य पर हो सकता है फैसला

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में पिछले कुछ दिनों से हलचल तेज है। मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले कुछ दिनों में बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनने को लेकर काफी बातें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली अध्यक्ष पद के लिए अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रोजर बिन्नी के नए अध्यक्ष बनने को लेकर भी काफी बातें चल रही हैं। 

इन्हीं सब मामलों को देखते हुए मंगलवार को बीसीसीआई के कुछ बड़े अधिकारी मुंबई में मीटिंग कर सकते हैं। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी है। आने वाले चुनावों के लिहाज से इस मीटिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 18 अक्तूबर को बीसीसीआई के पांच पदों के लिए चुनाव होने हैं। उसी दिन एजीएम यानी एनुअल जनरल मीटिंग भी होनी है।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार (आज) रात बीसीसीआई के सभी पदाधिकारी मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। इस बैठक में पदाधिकारियों और पदों पर सभी अहम फैसले लिए जाएंगे। अभी तक बोर्ड के पदाधिकारियों पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। सौरव गांगुली बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष हैं, लेकिन वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। इन सभी मामलों पर बातचीत हो सकती है। 

बीसीसीआई के अलग-अलग पदों के लिए मंगलवार से नामांकन की तारीखें भी शुरू हो रही हैं। 11 और 12 अक्तूबर को नामांकन होगा। वहीं, 13 अक्तूबर को आवेदन की जांच की जाएगी। 14 अक्तूबर तक तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 15 अक्तूबर को सही नामांकन करने वालों की लिस्ट जारी की जाएगी। 18 अक्तूबर को चुनाव होने हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को भी बोर्ड के कई दिग्गजों ने अहम बैठक की थी। दिल्ली में हुई मीटिंग में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए थे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here