Home Breaking News IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, यानेमन मलान को मोहम्मद सिराज ने किया आउट, स्कोर 25/2

IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, यानेमन मलान को मोहम्मद सिराज ने किया आउट, स्कोर 25/2

0
IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, यानेमन मलान को मोहम्मद सिराज ने किया आउट, स्कोर 25/2

[ad_1]

02:43 PM, 11-Oct-2022

IND vs SA 3rd ODI Live: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर यानेमन मलान को आउठ कर दिया। मलान 27 गेंद पर 15 रन ही बना सके। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। मलान का कैच आवेश खान ने लिया। उनके आउट होने के बाद एडेन मार्करम क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर रीजा हेंड्रिक्स टिके हैं। दक्षिण अफ्रीका के आठ ओवर में दो विकेट पर 25 रन हो गए हैं।

02:36 PM, 11-Oct-2022

IND vs SA 3rd ODI Live: भारत की शानदार गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने अब तक मैच में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने सात ओवर में दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट पर 20 रन ही बनाने दिए हैं। रीजा हेंड्रिक्स दो और यानेमन मलान 11 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से अब तक वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और आवेश खान ने गेंदबाजी की है।

02:18 PM, 11-Oct-2022

IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका

वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को आउट कर दिया। डिकॉक 10 गेंद पर छह रन बनाकर आवेश खान को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद रीजा हेंड्रिक्स क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर यानेमन मलान हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन ओवर में एक विकेट पर सात रन बना लिए हैं।

01:42 PM, 11-Oct-2022

IND vs SA 3rd ODI Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। इस मैच में डेविड मिलर अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीकाः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), यानेमन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को जैन्सन, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्तूइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे।

 

01:40 PM, 11-Oct-2022

IND vs SA 3rd ODI Live: टॉस के समय में फिर बदलाव

टॉस के समय में फिर बदलाव किया गया है। अब टॉस दोपहर 1.40 पर होगा और पहली गेंद दोपहर दो बजे फेंकी जाएगी।

01:34 PM, 11-Oct-2022

IND vs SA 3rd ODI Live: 1.45 बजे होगा टॉस, मैच 2.15 पर शुरू

दोपहर 1.30 बजे मैदान का निरीक्षण करने के बाद अंपायरों ने 1.45 बजे टॉस कराने का फैसला किया है। वहीं, मैच दोपहर 2.15 बजे शुरू होगा। यह मैच 45 मिनट की देरी से शुरू हो रहा है, लेकिन ओवरों की संख्या में कटौती के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। दिल्ली में भी हमें पूरे 50 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन

01:02 PM, 11-Oct-2022

IND vs SA 3rd ODI Live: टॉस में देरी

अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में टॉस में देरी हुई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण पिच और मैदान की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। उसे सुखाने का काम जारी है। अंपायर दोपहर 1:30 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद टॉस के समय के बारे में बताया जाएगा।

12:26 PM, 11-Oct-2022

IND vs SA 3rd ODI Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, यानेमन मलान को मोहम्मद सिराज ने किया आउट, स्कोर 25/2

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच थोड़ी देर में खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। टीम इंडिया के सामने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से 12 साल बाद सीरीज जीतने की चुनौती होगी। 22 फरवरी, 2010 के बाद  से भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 10 वनडे खेल चुकी है, जिसमें उसे सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है। छह में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here