[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले में मंगलवार (11 अक्टूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगे. भारत को सीरीज जीतने के लिए तीसरे वनडे में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मैच में टीम इंडिया को 9 रन से शिकस्त दी थी. इसके बाद दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर पलटवार किया. टीम इंडिया ने दिल्ली में आखिरी बार मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में कंगारू टीम ने भारत को 35 रन से हराया था.
दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से बारिश हो रही है. मौसम ने लखनऊ में खेले गए पहले वनडे मैच का मजा भी किरकिरा किया था. बारिश के चलते पहला वनडे मुकाबला 40-40 ओवर का हुआ. दिल्ली में मंगलवार को 40 फीसदी बारिश का अनुमान है. मैदान पर बादल छाए रहेंगे. हालांकि, बारिश के आसार सुबह में दिख रहे हैं लेकिन दिन में भी वर्षा होने की आशंका बनी हुई है. इसके अलावा 68 फीसदी नमी रह सकती है. शाम के समय हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा रहेगी. मैच के दौरान तापमान 21 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम ने मार्च 2019 के बाद से वनडे मैच की मेजबानी नहीं की है. यहां पिछले तीन मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 259 रहा है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीनों मैच जीते हैं. इस मैदान पर अब तक 26 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. मात्र दो बार ही कोई टीम 300 का स्कोर पार करने में सफल रही. भारतीय टीम का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 289/6 है.
दिल्ली की पिच पर तेज गेंदबाजों के साथ ही स्पिनरों को भी टर्न पर्याप्त मात्रा में मिलता है. भारत ने यहां 21 वनडे मुकाबलों में 12 में जीत हासिल की है. टीम इंडिया को यहां 7 मुकाबलों में हार भी मिली है. आखिरी दो वनडे मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी है. दक्षिण अफ्रीका की टीम इस साल जून महीने में टीम इंडिया के साथ इस मैदान पर टी20 मुकाबला खेला था जिसमें मेहमान टीम 7 विकेट से विजयी रही.
आखिरी वनडे में क्या बंगाल के गेंदबाज पर धवन लगाएंगे दांव? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (उपकप्तान), शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव.
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, जानेमन मलान, तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनडिगी और एनरिक नॉर्किया.
भारत-अफ्रीका के बीच आखिरी वनडे कल, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर .
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), जेनमन मलान, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्टजे और एंडिले फेहलुकवायो.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi, Delhi Weather Update, India vs South Africa, Shikhar dhawan, Team india, Weather Report
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 18:45 IST
[ad_2]
Source link