[ad_1]
हाइलाइट्स
पीसीबी चेयरमैन ने भारत पर पाकिस्तान की जीत पर दिया था बयान
भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप में होने वाले मुकाबले से पहले ही इसको लेकर हवा बनाई जा रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज रजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी टीम ने जबसे भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में हराना शुरू किया है तब से उनको सम्मान दिया जाने लगा है. इस बयान पर भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने कमाल का जवाब दिया.
सोमवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मैच के दौरान अश्विन ने कहा, “जब तक आपने बताया नहीं था तब तक तो मुझे पता भी नहीं था कि इस तरह का कोई बयान भी उन्होंने दिया है. ये एक तरीका है जैसे कि इस तरह की चीजों से डील किया जाए.”
“देखिए, यह क्रिकेट का खेल है. हम उनके (पाकिस्तान) साथ ज्यादा नहीं खेलते हैं. यह प्रतिद्वंदिता बहुत ही बड़ी होती है और दोनों ही देशों के लोगों के लिए काफी ज्यादा मायने रखता है. इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जीत और हार खेल का हिस्सा है. खासकर टी20 के इस फॉर्मेट में, जो अंतर है वो काफी कम रहता है. हम पाकिस्तान का एक टीम के तौर पर सम्मान करते हैं और वो भी हमको ऐसे ही सम्मान देते हैं.”
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज रजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं लोगों से यही कहता हूं कि पाकिस्तान को आप क्रेडिट तो दीजिए. एक अरबों की कमाई करने वाली इंडस्ट्री को हराया है. मैंने कई विश्व कप में खेला है, हम तो भारत को कभी नहीं हरा पाए. अब भारत में लोग हमें सम्मान देने लगे हैं. आपको इस टीम की सराहना करनी चाहिए क्योंकि भारत की तुलना में कम सुविधा होने के बाद भी तगड़ा मुकाबला करते हैं.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Pakistan, India vs Pakistani, Pakistan cricket team, R ashwin, Ramiz Raja, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 20:34 IST
[ad_2]
Source link