Home Sports T20 वर्ल्ड कप: बुमराह के बाद दीपक चाहर भी चोटिल, अब तो सताने लगी पेस अटैक की चिंता – team india struggles to find best pace attack due to jasprit bumrah injury t20i world cup

T20 वर्ल्ड कप: बुमराह के बाद दीपक चाहर भी चोटिल, अब तो सताने लगी पेस अटैक की चिंता – team india struggles to find best pace attack due to jasprit bumrah injury t20i world cup

0
T20 वर्ल्ड कप: बुमराह के बाद दीपक चाहर भी चोटिल, अब तो सताने लगी पेस अटैक की चिंता – team india struggles to find best pace attack due to jasprit bumrah injury t20i world cup

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दो मोर्चों पर खेल रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई में एक टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है. वहीं शिखर धवन की अगुवाई में दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका क खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है.


नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर के शानदार शतक और ईशान किशन के साथ उनकी 161 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा.

नमस्कार….न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में जीत के लिए मिले 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान शिखर धवन 13 और शुभमन गिल 28 रन बनाकर जल्दी-जल्दी आउट हो गए. दो विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने अफ्रीकी गेंदबाजों पर जमकर पलटवार किया. ईशान किशन अपने शतक से मात्र 7 रनों से वंचित रह गए लेकिन उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 155 गेंदों में 161 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव पक्की कर दी. अपने होम ग्राउंड पर ईशान किशन ने 84 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के की सहायता से 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने अपनी नाबाद 113 रनों की शतकीय पारी में 15 चौके लगाए. संजू सैमसन 30 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने 25 गेंद शेष रहते ये मैच 7 विकेट से आसानी से जीत लिया. भारत ने 45 ओवर और 5 गेंदों में तीन विकेट पर 282 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से वेन पार्नेल, कगीसो रबाड़ा और ब्योर्न फोर्टूइन ने एक-एक विकेट लिए

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्करम 79 और रीजा हैंड्रिक्स 74 की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 278 रन बनाए. भारत के लिए मोहम्मद सिराज तीन विकेट लेकर सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे. शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे में ऑलराउंडर शहबाज अहमद ने अपना डेब्यू किया. शहबाज भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले 247वें खिलाड़ी बने हैं. 27 साल के बंगाल के इस क्रिकेटर ने आईपीएल में पिछले कुछ सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए और डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और जिसकी बदौलत उन्हें टीम इंडिया में खेलने का अवसर मिला.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. पिछले 15 साल से अपने दूसरे टी20 खिताब की तलाश कर रही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और वह जी जान से तैयारी में जुटी हुई है.

ऐसी संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह रिज़र्व खिलाड़ी के तौर पर चुने गए मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है क्योंकि दीपक चाहर भी अब चोट से जूझ रहे हैं. इस कारण शमी के वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है. मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया था, मगर सीरीज शुरू होने से पहले वे कोरोना की चपेट में आ गए थे. अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here