[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप से पहले जीत हासिल की है
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत को 13 रन से जीत मिली
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में अर्धशतक जमाया
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. सोमवार (10 अक्टूबर) को टीम इंडिया ने यहां की एक लोकल टीम के साथ प्रैक्टिस मैच भी खेला. इस मैच में भारतीय टीम को टूर्नामेंट से पहले अपनी कमियों को सुधारने का मौका मिला लेकिन टीम की एक कमी ऐसी है जो सुधरने का नाम नहीं ले रही है. कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा एक खिलाड़ी पर लगातार भरोसा दिखा रहे हैं लेकिन वह हर बार निराशाजनक प्रदर्शन ही कर रहा है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 13 रन से जीत हासिल की. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में 6 विकेट पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में मेजबान टीम 8 विकेट पर 145 रन ही बना पाई. टॉप फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए 52 रन की पारी खेली. कोच और कप्तान ने ऋषभ पंत पर लगातार भरोसा जताया है लेकिन वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. यहां भी उनको ओपनिंग के लिए भेजा गया था लेकिन प्रदर्शन निराशाजनक रहा.
ऋषभ पंत का फ्लॉप शो जारी
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के चहेते ऋषभ पंत के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनको पारी की शुरुआत करने का मौका दिया गया था. वह 16 गेंद खेलने के बाद महज 9 रन बनाकर वापस लौट आए. वैसे यह पहला मौका नहीं जब वह नाकाम लौटे. इससे पहले वह साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ भी रन बनाने को जूझते नजर आए थे.
पिछली 20 पारियों में रन बनाने को तरसे
ऋषभ के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं लेकिन कोच द्रविड़ उनको लगातार मौका दिए जा रहे हैं. पिछली 20 टी20 पारियों को उठाकर देखें तो इस खिलाड़ी के बल्ले से सिर्फ 1 बार अर्धशतक निकला है. कमाल की बात यह है कि उनको ज्यादातर मौके उपरी क्रम में दिए गए हैं. ओपनिंग में भी ऋषभ रन बनाने में नाकाम रहे हैं. पिछली 10 पारियों की बात करें तो उन्होंने 27, 20*, 17, 14 , 44, 33*, 24, 14, 1, और 17 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian Cricket Team, Rahul Dravid, Rishabh Pant, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 18:31 IST
[ad_2]
Source link