Home Sports T20 World Cup 2022: राशिद खान का पड़ा था असली ‘तूफान’ से पाला, बिगड़ गई थी टी20 विश्व कप में लय

T20 World Cup 2022: राशिद खान का पड़ा था असली ‘तूफान’ से पाला, बिगड़ गई थी टी20 विश्व कप में लय

0
T20 World Cup 2022: राशिद खान का पड़ा था असली ‘तूफान’ से पाला, बिगड़ गई थी टी20 विश्व कप में लय

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया में आयोजन हो रहा है इस बार का टी20 विश्व कप
16 अक्टूबर से शुरू होगा इस बार का टी20 विश्व कप

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब हफ्ता भी नहीं बचा. 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. एक से बढ़कर एक धुरंधऱ खिलाड़ियों को बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. टूर्नामेंट में विस्फोटक बल्लेबाज दिखेंगे तो वहीं चालाक गेंदबाज भी. विस्फोटक बल्लेबाजी का जिक्र होते ही मिस्टर 360 डिग्री के नाम से पहचान बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का नाम याद आता है. वहीं चालाकी गेंदबाजी सुनते ही अफगानिस्तान के राशिद खान का चेहरा सामने आता है. वैसे इन दोनों की आपस में टक्कर मजेदार रही थी.

टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले इस टूर्नामेंट में हुए कुछ बेहतरीन मुकाबलों पर नजर डालना जरूरी है. मुकाबले ऐसे जिसमें ऐसे पल रहे जो क्रिकेट के मैदान पर देखने का इंतजार फैंस हमेशा करते हैं. एक वक्त के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और चतुर चालाक गेंदबाज राशिद शान के बीच टक्कर देखने को मिली थी. साल 2016 के टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला जबरदस्त रहा था.

प्रोटियाज टीम का विशाल स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसमें कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 41, ओपनर क्विंटन डिकॉक के 45 रन के अलावा डिविलियर्स की 29 गेंद पर खेली गई 64 रन की पारी सबसे खास रही थी. इस पारी में मिस्टर 360 डिग्री ने चौके कम और छक्के ज्यादा लगाए थे. 4 चौके पारी में थे जबकि छक्के कुल 5 रहे थे.

राशिद खान के डिविलियर्स ने छुड़ाए छक्के

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी का 17वां ओवर राशिद खान करने आए थे. स्ट्राइक पर डिविलियर्स थे और ओवर की शुरुआत छक्के के साथ हुई. अगली गेंद पर कैच का मौका बना लेकिन गेंद चौके के लिए निकल गई. तीसरी गेंद पर बल्ला घुमाते हुए एबी स्पेशल शॉट लगाकर छक्का जड़ दिया. चौथी गेंद पर भी छक्का पड़ा और 24 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. अगली गेंद पर भी एबी ने छक्का लगाया. आखिरी गेंद पर क्या होगा सभी सोच रहे थे लेकिन 1 रन ही बन पाया. कुल 28 ओवर का यह ओवर अफगानिस्तान को बहुत ज्यादा महंगा पड़ा. कुल 209 रन बने और लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 172 रन तक ही पहुंच पाई.

Tags: AB De Villiers, Rashid khan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here