[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप (Women Asia Cup) अपने आखिरी लीग मैच में सोमवार (10 अक्टूबर) को थाईलैंड (India w vs Thaliland w) से भिड़ेगी. सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) एंड कंपनी इस मुकाबले को जीतकर बढ़े हुए मनोबल के साथ अंतिम चार का मुकाबला खेलना चाहेगी. प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम टॉप पर है जबकि थाईलैंड की टीम चौथे नंबर पर है.
शुरुआती 5 मुकाबलों में भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए. थाईलैंड के खिलाफ भी टीम में बदलाव देखे जा सकते हैं. टीम इंडिया ने शुरुआती पांच में से सिर्फ एक मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ गंवाया. इसके बाद उसने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त वापसी की और फिर जीत की पटरी पर लौट आई. कप्तान हरमनप्रीत बांग्लादेश के खिलाफ हल्की चोट की वजह से नहीं खेल पाई थीं. देखना दिचलस्प होगा कि थाईलैंड के खिलाफ वह वापसी करती हैं या नहीं.
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 का मुकाबला सोमवार (10 अक्टूबर) को खेला जाएगा.
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 का मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे सेखेला जाएगा. टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा.
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट (India women vs Thailand women Live Telecast) कहां देखें?
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और थाईलैंड की टीमों के बीच महिला एशिया कप 2022 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. इसके साथ आप लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो कर सकते हैं.
भारत का स्क्वॉड:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, डी हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, के.पी. नवगीरे.
रिजर्व खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 08:04 IST
[ad_2]
Source link