Home Sports एस जयशंकर को स्टीव वॉ ने सिखाए क्रिकेट के गुर, विदेश मंत्री ने क्यों की सचिन तेंदुलकर की तारीफ?

एस जयशंकर को स्टीव वॉ ने सिखाए क्रिकेट के गुर, विदेश मंत्री ने क्यों की सचिन तेंदुलकर की तारीफ?

0
एस जयशंकर को स्टीव वॉ ने सिखाए क्रिकेट के गुर, विदेश मंत्री ने क्यों की सचिन तेंदुलकर की तारीफ?

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का भारत के साथ मजबूत जुड़ाव है
जयशंकर ने कहा, क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया को जोड़ने वाली कई चीजों में से एक है
जयशंकर ने MCG का दौरा किया और महान खिलाड़ी स्टीव वॉ से मिलने का समय निकाला

सिडनी. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ क्रिकेट पर लंबी बातचीत की. ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे पर आए जयशंकर ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) का दौरा किया. ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे वॉ ने जयशंकर को ऐतिहासिक एससीजी का दौरा कराया और दोनों ने खेल के बारे में भी बात की.

स्टीव वॉ का भारत के साथ मजबूत जुड़ाव है. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया को जोड़ने वाले वाली कई चीजों में से एक है. एससीजी का दौरा करने और एक महान खिलाड़ी स्टीव वॉ से मिलने के लिए समय निकाला.’’

कप्तान के तौर पर भारत में टेस्ट श्रृंखला जीतने में नाकाम रहे थे वॉ
विदेश मंत्री ने महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘क्रिकेट और भारत के लिए उनकी भावनाओं की सराहना करता हूं. विशेष रूप से तेंदुलकर के साथ उन्हें अपने अनुभव याद किए.’’ कप्तान के तौर पर भारत में टेस्ट श्रृंखला जीतने में नाकाम रहे वॉ को देश में उनके धर्मार्थ कार्यों के लिए भी जाना जाता है. जयशंकर पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के एक हफ्ते के लंबे दौरे पर भारत से रवाना हुए थे.

Steve Waugh, EAM S Jaishankar, sachin tendulkar, T20 World Cup 2022, Hindi Cricket News, steve Waugh taught cricket lessons to S Jaishankar, External Affairs Minister praise Sachin Tendulkar

विदेश मंत्री एस जयशंकर और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के बीच क्रिकेट पर लंबी बातचीत हुई. (Twitter Screengrab)

T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ‘खास वजह’ से सुर्खियों में, जानें पूरी डिटेल

ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम को कोहली के साइन वाला बल्ला भेंट किया
इससे पहले सोमवार को एस जयशंकर ने ऑस्‍ट्रेलिया के डिप्‍टी पीएम रिचर्ड मर्लेस से मुलाकात की थी और उन्‍हें उपहार स्‍वरूप विराट कोहली के हस्‍ताक्षर वाला बल्‍ला भेंट किया था. विराट कोहली के साइन वाला बल्ला मिलने की जानकारी ऑस्‍ट्रेलिया के डिप्‍टी पीएम ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्‍स को दी. दोनों देशों में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है. यही वजह है कि एस जयशंकर ने मुलाकात के वक्‍त विराट कोहली द्वारा साइन किए बल्‍ले को ऑस्‍ट्रेलियाई डिप्टी पीएम को बतौर उपहार दिया.

Tags: EAM S Jaishankar, Hindi Cricket News, Sachin tendulkar, Steve Waugh, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here