Home Sports टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल सुपर ओवर में भी टाई हुआ तो कैसे निकलेगा रिजल्ट? 2019 में इंग्लैंड बना था चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल सुपर ओवर में भी टाई हुआ तो कैसे निकलेगा रिजल्ट? 2019 में इंग्लैंड बना था चैंपियन

0
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल सुपर ओवर में भी टाई हुआ तो कैसे निकलेगा रिजल्ट? 2019 में इंग्लैंड बना था चैंपियन

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं
फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) नजदीक है. टी20 टूर्नामेंट के 8वें सीजन के मुकाबले 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे हैं. हाल ही में आईसीसी ने खेल के नियमों में बदलाव भी किए हैं. लेकिन सभी फैंस को 2019 का वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल याद ही होगा. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला टाई रहा था. इसके बाद सुपर ओवर का सहारा लेना पड़ा. सुपर ओवर में भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा था. ऐसे में बाउंड्री काउंट नियम से विजेता का फैसला हुआ था. इंग्लैंड की टीम अधिक बाउंड्री लगाने में सफल रही थी और वह पहली बार चैंपियन बनी थी. क्या यह नियम मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी लागू होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को होने वाला मैच अगर सुपर ओवर में भी टाई रहता है तो कौन विजेता बनेगा. आइए आपको इस पर विस्तार से बताते हैं.

2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 241 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम भी 241 रन ही बना सकी थी. सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 15 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 15 रन ही बना सकी थी. लेकिन मैच में इंग्लैंड ने 26 तो न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 17 बाउंड्री ही लगा सकी थी. अधिक बाउंड्री लगाने के कारण इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी. इसके बाद आईसीसी के नियम की कई दिग्गजों ने आलोचना की थी. इसके बाद क्रिकेट की वर्ल्ड बॉडी ने नियमों में बदलाव किया था.

3 महीने बाद ही बदले नियम
2019 का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला गया था. विवाद के 3 महीने बाद यानी अक्टूबर 2019 को नियमों में बदलाव कर दिया था. इसके मुताबिक अगर किसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहता है, तो इसे टाई ही माना जाएगा. यानी दोनों टीमों को बराबर-बराबर अंक दे दिए जाएंगे. यदि भारत और पाकिस्तान का मैच सुपर ओवर के बाद भी टाई रहा तो दोनों को बराबर-बराबर अंक मिलेंगे.

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे के साथ आज होने हैं टी20 के 18 मैच, उमरान मलिक भी उतरेंगे

वहीं नॉकआउट राउंड में अगर मैच सुपर ओवर के बाद टाई होता है, तो सुपर ओवर तब तक चलता रहेगा, जब तक की मैच का रिजल्ट नहीं आ जाता है. हर सुपर के बीच में 5 मिनट का ब्रेक होगा. एक बार सुपर ओवर आउट हुआ बल्लेबाज फिर से बल्लेबाजी करने नहीं उतर सकेगा. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच टाई हो चुका है. यह बात 2007 टी20 वर्ल्ड कप की है. भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें मैच में 141-141 रन ही बना सकी थीं. इसके बाद बॉलआउट में भारतीय टीम विजयी रही थी.

Tags: England, ICC, Super Over, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here