[ad_1]
हाइलाइट्स
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी एनसीए में हैं
सिराज साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रहे
नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. टीम ने एक वॉर्मअप मैच भी खेल लिया है. हालांकि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जगह 15 सदस्यीय टीम में किस गेंदबाज को जगह दी जाए, इस पर फैसला अब तक नहीं हुआ है. बुमराह बैक की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. यह टीम के लिए बड़ा झटका है. स्टैंडबाय के तौर पर शामिल दीपक चाहर के भी चोटिल होने की खबर है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड के मुकाबले 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. सुपर-12 के मुकाबले 22 अक्टूबर से होने हैं. भारतीय टीम को पहले मैच में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ना है.
मोहम्मद शमी के 15 सदस्यीय टीम में चुने जाने की संभावना अधिक है. वे अभी टीम में स्टैंडबाय के तौर पर शामिल हैं. लेकिन वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे. ऐसे में वे फिटनेस टेस्ट के लिए एनसीए में हैं. शमी को अगर 15 सदस्यीय टीम में जगह मिलती है, तो स्टैंडबाय में एक गेंदबाज की जगह खाली जाएगी. यहां मोहम्मद सिराज को मौका दिए जाने की बात चल रही है. कई विशेषज्ञ उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए जाने की बात कह चुके हैं. सिराज अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं और दूसरे वनडे में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी.
शमी के पास है अधिक अनुभव
32 साल के तेज गेंदबाज के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अधिक अनुभव है. इस कारण उनका पलड़ा भारी है. वे यहां तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 के 23 मैच 29 पारियों में 53 विकेट लिए हैं. 56 रन देकर 6 विकेट बेस्ट प्रदर्शन हैं. उन्होंने 8 टेस्ट में 31 विकेट, 14 वनडे में 22 और एक टी20 में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है. अब सिराज की बात करें तो उन्होंने 3 टेस्ट में 13 विकेट झटके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक वनडे भी खेला है, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला है.
भारत को चैंपियन बनाने वाला कोच टी20 वर्ल्ड कप में फिर दिखेगा, टीम इंडिया से हो सकती है टक्कर
अब दोनों के टी20 के प्रदर्शन को देखें, तो शमी ने भारत की ओर से 17 टी20 में 18 विकेट झटके हैं. वे ओवरऑल टी20 के 133 मैच में 25 की औसत से 156 विकेट ले चुके हैं. 24 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. इकोनॉमी 8.28 की है. वहीं सिराज ने भारत की ओर से 6 टी20 में 5 विकेट लिए हैं. 28 साल का यह तेज गेंदबाज ओवरऑल टी20 के 103 मैच में 117 विकेट ले चुका है. 20 रन देकर 4 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इकोनॉमी 8.39 की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, Jasprit Bumrah, Mohammed Shami, Mohammed siraj, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 06:28 IST
[ad_2]
Source link