Home Sports सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले दिन हुआ बड़ा उलटफेर, चैंपियन टीम को मिली हार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले दिन हुआ बड़ा उलटफेर, चैंपियन टीम को मिली हार

0
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले दिन हुआ बड़ा उलटफेर, चैंपियन टीम को मिली हार

[ad_1]

हाइलाइट्स

सैयद मुश्ताक अली के मुकाबले 11 अक्टूबर से शुरू हुए
पहले मैच में छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को हरा उलटफेर किया

नई दिल्ली. बीसीसीआई की टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत बेहद धमाकेदार हुई. पहले ही दिन एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब छत्तीसगढ़ की टीम ने मौजूदा चैंपियन तमिलनाडु को बेहद रोमांचक मुकाबले में मात दे दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने 5 विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में तमिलनाडु की टीम 9 विकेट पर 126 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई.

मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहले दिन एलीट ग्रुप ई में हुए मुकाबले में टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ की टीम ने बल्लेबाजी चुनी. बेहद खराब शुरुआत के बाद कप्तान हरप्रीत सिंह के 40 गेंद पर 49 और अजय मंडल के 32 गेंद पर 38 रन की पारी के दम पर टीम ने 132 रन का स्कोर खड़ा किया. वरुण चक्रवर्ती ने तमिलनाडु के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए जबकि संदीप वॉरियर, बाबा अपराजित और संजय यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया.

डिफेंडिंग चैंपियन की बल्लेबाजी फ्लॉप

आसान के लग रहे लक्ष्य को छत्तीसगढ़ के रवि किरण और सहबान खान ने मुश्किल बना दिया. तमिलनाडु को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा हालांकि कप्तान बाबा अपराजित ने हरिनिशांत के साथ पारी को संभाल लिया. 56 रन तक स्कोर ले जाने के बाद कप्तान वापस लौटे और फिर एक एक कर विकेट झटकर छत्तीसगढ़ ने मैच पर पकड़ बना लिया.

19वें ओवर में पलट गया मैच

रवि किरण का ओवर छत्तीसगढ़ के लिए टर्निग प्वाइंट साबित हुआ. तमिलनाडु के तूफानी बल्लेबाज शाहरुख खान पहली गेंद पर आउट हुए. अगली गेंद पर साई किशोर बिना खाता खोले लौटे. ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दो विकेट गिरे और मैच पूरी तरह से तमिलनाडु के हाथ से निकल गया.

Tags: Shahrukh khan, Syed Mushtaq Ali Trophy, T Natarajan, Varun Chakravarthy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here