Home Breaking News Amitabh Bachchan: ‘श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..’, जब नव्या से बोलीं जया बच्चन

Amitabh Bachchan: ‘श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..’, जब नव्या से बोलीं जया बच्चन

0
Amitabh Bachchan: ‘श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..’, जब नव्या से बोलीं जया बच्चन

[ad_1]

अमिताभ बच्चन, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, जया बच्चन

अमिताभ बच्चन, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, जया बच्चन
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

अमिताभ बेशक बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार रहे हैं लेकिन वह अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन को बिलकुल अगल रखते हैं। अपने काम का प्रभाव वह कभी भी परिवार पर नहीं पड़ने देते हैं। काम में व्यस्त होने के बाद भी वह अपने परिवार के लिए जरूर समय निकाल लिया करते हैं। लेकिन शादी के बाद जब वह पिता बने तो ऐसा नहीं हो पाता था। अमिताभ उस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार थे जिसकी वजह से वह काफी व्यस्त रहा करते थे। 
Amitabh Bachchan: 90 के दशक में नए कलाकारों के साथ खूब जमी बिग बी की जोड़ी, इन फिल्मों से किया मनोरंजन
उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर कलाकार व्यस्तता की वजह से तीन शिफ्ट में काम किया करते थे। साल 1974 में जब श्वेता बच्चन का जन्म हुआ उस समय जंजीर सुपरहिट हो चुकी थी और अमिताभ बच्चन के पास फिल्मों की लाइन भी लग चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी उन दिनों काफी ज्यादा बिजी रहने लगे। 1974 से 1980 के बीच उन्होंने दीवार, शोले, कभी कभी, चुपके चुपके, अमर अकबर एंथोनी, त्रिशूल और मुकद्दर का सिकंदर जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। इतनी व्यस्तता की वजह से वह  परिवार को उतना समय नहीं दे पाते थे। तब जया बच्चन ने बच्चों की देखभाल की। 
KBC 14: ‘केबीसी’ के सेट पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- यह दिन मैं कभी भूल नहीं सकता
हाल ही में जया बच्चन ने भी इस बात का खुलासा किया है। नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि श्वेता बच्चन की शादी के बाद अमिताभ बच्चन बेहतर पिता बन पाए। इस बातचीत में जया ने नव्या को बताया कि तुम्हारी मम्मी की शादी के बाद ही वह एक्टिव पैरेंट बने उससे पहले मैं ही सबकुछ किया करती थी। बता दें कि इस साल 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस मौके पर जया अपने बेटे अभिषेक के साथ केबीसी की हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। इस शो में वह अमिताभ से जुड़े कई बड़े खुलासे भी करती दिखेंगी।
Amitabh Bachchan: 22 साल पहले अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर रखा था कदम, टेलीविजन पर भी बजा बिग बी का डंका



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here