[ad_1]
हाइलाइट्स
हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात में हुआ.
हार्दिक ने भारत के लिए 11 टेस्ट, 66 वनडे और 73 टी20 खेले हैं.
हार्दिक पंड्या ने 2016 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज यानी 11 अक्टूबर 2022 को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया के साथ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं. ऐसे में हार्दिक अपने जन्मदिन के मौके पर अपने बेटे अग्स्त्य को काफी ज्यादा याद कर रहे हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने बेटे के साथ अपना एक बेहद प्यारा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
गुजरात के चोरयासी गांव में 11 अक्टूबर 1993 को जन्में हार्दिक पंड्या बहुत कम वक्त में भारतीय क्रिकेट का अहम हिस्सा बन चुके हैं. हार्दिक ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप से पहले टीम के साथ जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर उन्हें अपने बेटे की भी याद सता रही है. ऐसे में हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर 55 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अगस्त्य ने उन्हें अभ्यास के लिए एक बल्ला दिया है. पंड्या ने थैंक्यू कहकर अपने बेटे को जवाब और उसके साथ खेलना शुरू कर दिया.
डेब्यू मैच में ही कैप्टन कूल से लगी थी फटकार, अब टीम इंडिया को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने को तैयार!
T20 World Cup 2022 16 अक्टूबर से, क्वालिफायर में 8 टीमों की टक्कर; जानें A टू Z जानकारी
इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक पंड्या ने कैप्शन दिया है, ”अपने जन्मदिन पर बेटे को थोड़ा और याद कर रहा हूं. मुझे मिला सबसे अच्छा उपहार.” ऑलराउंडर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं जबकि उनका बेटा भारत में है. अपने इस खास दिन पर हार्दिक अपने बेटे के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण नहीं कर सकते.”
बता दें कि ऑलराउंडर ने 400 से अधिक रन बनाए हैं और 2022 में टी20 इंटरनेशनल में 15 से अधिक विकेट लिए हैं. पंड्या टी20 विश्व कप के दौरान बल्ले और गेंद के साथ मैच जिताने वाला प्रदर्शन करके साल का अंत करने की कोशिश करेंगे. हार्दिक पंड्या के लिए साल 2022 उनके करियर का सबसे अहम साल होगा. पंड्या ने न केवल एक कप्तान के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम में एक शानदार वापसी भी की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, Happy birthday, Hardik Pandya, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 10:57 IST
[ad_2]
Source link