[ad_1]
हाइलाइट्स
स्पिनर कुलदीप यादव की अगुआई में स्पिन तिकड़ी शानदार खेल दिखाया
भारत ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया
3 मैच की सीरीज 2-1 से जीत ली. स्पिनरों ने अफ्रीका के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा
नयी दिल्ली. बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव की अगुआई में स्पिन तिकड़ी शानदार खेल की बदौलत ने भारत ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर 3 मैच की सीरीज 2-1 से जीत ली. स्पिनरों ने साउथ अफ्रीका के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. प्लेयर ऑफ द मैच रहे कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका के 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (57 गेंद में 49 रन, आठ चौके) की उम्दा पारी से 19.1 ओवर में ही तीन विकेट पर 105 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. श्रेयस अय्यर ने नाबाद 23 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे.
मैच और सीरीज में जीत से खुश भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा, “मुझे सभी खिलाड़ियों पर गर्व है. यह युवा खिलाड़ियों की टीम हैं, लेकिन सीरीज में उन्होंने जिस तरह परिपक्वता दिखाई, वह सराहनीय है. साथ ही मैं सपोर्ट स्टाफ़ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा. हम सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहे थे लेकिन मैच हारने के बाद हमने जो समझ दिखाई वह अच्छा था. अगले मैच में सभी ने फ़ील्डिंग में अच्छा किया.”
कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू, मैच के बाद इशारों-इशारों में बताया क्या है अगला टार्गेट
Ind vs SA ODI: घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका पस्त, तीसरा वनडे जीत भारत ने किया सीरीज पर कब्जा
अच्छा करना चाहता हूं, चाहे कोई भी टीम हो: कप्तान धवन
धवन ने आगे कहा, “हम यह नहीं सोच रहे थे कि हम पिछड़ रहे हैं. अगर हम चीज़ों को सही तरह से अंजाम देंगे तो परिणाम आते रहेंगे. मैं अच्छा करना चाहता हूं, फिर चाहे मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं. हमारे सभी गेंदबाज़ों ने आज अच्छी गेंदबाज़ी की.”
मिलर ने कहा- कुछ महीनों में हम वनडे क्रिकेट अच्छा नहीं खेले
सीरीज के तीसरे मैच में कप्तानी कर रहे डेविड मिलर ने कहा, ”यह एक कठिन मैच था. 100 रन बनाना किसी भी मैच के लिए योग्य नहीं है. इस तरह सीरीज़ का अंत करना निराशाजनक था. गेंद पिच पर फंस रही थी और टर्न भी थी. हालांकि यह कोई बहाना नहीं है. दो दिनों से बारिश हो रही थी और परिस्थितियां कठिन थी, लेकिन हमें उनका सामना करना चाहिए था.
मिलर ने आगे कहा, “वनडे क्रिकेट में हमने पिछले कुछ महीनों में अपने पैर नहीं जमाए हैं. हमारी टी20 टीम अच्छा कर रही है और वनडे में हमें अच्छे खेल वाले दौर को आगे बढ़ाना है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David Miller, India vs South Africa, Shikhar dhawan, Shikhar Dhawan Gabbar, Team india, Vvs laxman
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 20:00 IST
[ad_2]
Source link