[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे में आमने सामने थे
भारत न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया
डेविड वार्नर के क्लीन बोल्ड पर थर्ड अंपायर को फैसला लेना पड़ा
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में खेलने उतरी. कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. साउथ अफ्रीका की तरफ से इस मुकाबले में कप्तानी डेविड वार्नर करने उतरे. भारत ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 66 रन पर आधी टीम को वापस भेज दिया. पांचवां विकेट कप्तान का ही गिरा. कमाल की बात यह रही की क्लीन बोल्ड होने के बाद भी वह मैदान से बाहर जाने को लेकर आनाकानी करते दिखे.
मंगलवार को भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के टॉप आर्डर को सस्ते में वापसी का रास्ता दिखा दिया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम को मोहम्मद सिराज ने शुरुआती झटका दिया. वाशिंग्टन सुंदर की भी फिरकी जमकर चली. एक गेंद तो ऐसी थी जिसने साउथ अफ्रीका के कप्तान मिलर को पूरी तरह से अचरज में डाल दिया. हैरानी ऐसी की क्लीन बोल्ड होने के बाद भी उनको जब थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया फिर बाहर गए.
डेविड मिलर का विकेट लेने के बाद वाशिंग्टन सुंदर -BCCI Tweet
मिलर बोल्ड होने पर हुए हैरान
साउथ अफ्रीका की पारी का 19वां ओवर करने आए सुंदर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर को बोल्ड किया. उन्होंने एक ऐसी गेंद डाली जिसने मिलर को पूरी तरह से चकमा दे दिया. गेंद थोड़ी नीची रही और एकदम से विकेट से जाकर टकराई, गिल्ली गिरी और मिलर कुछ समझ ही नहीं पाए. आउट होकर जाने को मिलर कुछ संशय में दिख रहे थे, उनके कदम उठ रहे थे लेकिन धीरे धीरे. फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर से मदद मांगी. टीवी रिप्ले में देखने पर साफ हो गया कि गेंद स्टंप के जाकर टकराई और गिल्ली गिरी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David Miller, India vs South Africa, Indian Cricket Team, Team india, Washington Sundar
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 16:13 IST
[ad_2]
Source link