Home Sports Rishabh Pant: Isha Negi ने शेयर किया ये VIDEO, फैंस बोले-उर्वशी रौतेला ऑस्ट्रेलिया में है, हाथ से ना निकल जाए पंत

Rishabh Pant: Isha Negi ने शेयर किया ये VIDEO, फैंस बोले-उर्वशी रौतेला ऑस्ट्रेलिया में है, हाथ से ना निकल जाए पंत

0
Rishabh Pant: Isha Negi ने शेयर किया ये VIDEO, फैंस बोले-उर्वशी रौतेला ऑस्ट्रेलिया में है, हाथ से ना निकल जाए पंत

[ad_1]

Rishabh Pant Girlfriend Isha Negi: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक सप्ताह का वक्त बचा है. इस बार ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है. उर्वशी रौतेला ने भी पोस्ट की है. वह भी टी20 वर्ल्ड कप देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गईं हैं. अब इसी बीच भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी (Isha Negi) ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर फैंस ने बहुत ही अनोखा रिएक्शन दिया है. 

ईशा नेगी ने शेयर किया ये वीडियो 

ईशा नेगी (Isha Negi) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो काले कपड़ों में नजर आ रही है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि अपना भौकाल टाइट रखो वरना पंत हाथ से निकल जाएगा. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गईं हैं. वहीं, एक यूजर ने पूछा आप कब ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं. 

ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं उर्वशी 

उर्वशी रौतेला टी20 वर्ल्ड कप देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है. ऋषभ पंत के जन्मदिन पर उन्होंने पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी. वहीं, दूसरी तरफ ईशा नेगी ने भी पंत को बर्थडे की बधाई देते हुए कहा था कि माई लव. 

दोनों के बीच हुआ था विवाद 

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के बीच कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ. दरअसल उर्वशी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंत उनसे मिलने आए थे और उन्होंने मना कर दिया था. इस पर पंत ने कहा था कि मेरा पीछा छोड़ो बहन. फिर विवाद यहीं नहीं रुका उर्वशी रौतेला ने अपने ट्विटर अकांउट पर ट्वीट किया की, ‘छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए, मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं तेरे लिए यंग किड्डो डार्लिंग. इसके बाद पंत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि आपको दूसरे के सोचने के बारे में ज्यादा लोड नहीं लेना चाहिए. 

भारत के लिए खेले तीनों ही फॉर्मेट 

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में हिट बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है. जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. पंत ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट मैच, 27 वनडे और 61 टी20 मैच खेले हैं. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here