Home Sports VIDEO: विराट-रोहित के अलावा एक और खिलाड़ी बना फैंस का हॉट फेवरेट, ऑटोग्राफ के लिए मच रही होड़

VIDEO: विराट-रोहित के अलावा एक और खिलाड़ी बना फैंस का हॉट फेवरेट, ऑटोग्राफ के लिए मच रही होड़

0
VIDEO: विराट-रोहित के अलावा एक और खिलाड़ी बना फैंस का हॉट फेवरेट, ऑटोग्राफ के लिए मच रही होड़

[ad_1]

हाइलाइट्स

अर्शदीप सिंह ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में 3 विकेट लिए थे
मैच के बाद उनके ऑटोग्राफ के लिए फैंस में मची होड़, वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली. टीम इंडिया टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं. भारत ने एक दिन पहले अपने पहले अभ्यास मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन को 13 रन से हरया था. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने जहां बल्ले से धमाल मचाय़ा तो वहीं, गेंद से अर्शदीप सिंह चमके. उन्होंने मैच में भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट लिए. अर्शदीप ने मैच में किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवर में एक मेडन फेंका और 6 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 145 रन पर ही रोक दिया और 13 रन से मैच जीत लिया.

भारत की इस जीत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें फैंस के बीच अर्शदीप का ऑटोग्राफ लेने के लिए होड़ मची रही. अर्शदीप ने भी किसी को निराश नहीं किया. उन्होंने सबको ऑटोग्राफ दिया. इस दौरान दूर खड़े फैंस अर्शदीप को अपने पास बुलाने के लिए बार-बार यह कहते सुनाई दिए कि अरे पाजी आप हमारे पास भी आ जाओ. यह सुनकर अर्शदीप की भी हंसी फूट पड़ी. बता दें कि भारतीय टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और अभ्यास मैच खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया ब्रिसबेन चली जाएगी. यहां भारत को 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलना है.

कभी 10 लाख में भी IPL में अनसोल्ड रह गया था खिलाड़ी, आज करोड़ों में पहुंच चुकी है कीमत

सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई अध्यक्ष बनेंगे रोजर बिन्नी, सचिव पद पर बने रहेंगे जय शाह

भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

भारत को टी20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान से खेलना है. पिछले साल यूएई में हुए टी20 विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कहा था, ‘यह क्रिकेट का खेल है. हम उनसे (पाकिस्तान) ज्यादा नहीं खेलते हैं. यह प्रतिद्वंद्विता बड़ी है और दोनों देशों के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है. लेकिन जीत और हार खेल का हिस्सा है. इस फॉर्मेट में हार-जीत का अंतर काफी कम होता है. हम एक टीम के नाते पाकिस्तान का काफी सम्मान करते हैं.’

Tags: Arshdeep Singh, T20 World Cup, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here