[ad_1]
कोरोना मृत्यु दर को लेकर ICMR के वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
कोरोना रोधी टीके की वजह से अस्पताल में भर्ती रोगियों की मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश के 42 से भी ज्यादा अस्पतालों में भर्ती 30 हजार से अधिक मरीजों पर हुए अध्ययन में यह जानकारी दी है। भर्ती रोगियों की मृत्यु दर 39 से घटकर 14 फीसदी तक दर्ज की गई है। टीका और अस्पताल में मृत्यु दर को लेकर यह अभी तक का पहला चिकित्सा अध्ययन है। पढ़ें पूरी खबर…
दो दिन में पांच फीसदी तक महंगे हुए गेहूं, चावल व दाल
पिछले दो दिनों में जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में जमकर उछाल आया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, गेहूं, आटा, चावल, दाल के साथ-साथ तेल, आलू और प्याज के भाव भी पांच फीसदी तक बढ़ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, चावल का भाव नौ अक्तूबर को 37.65 रुपये किलो था जबकि मंगलवार को यह 38.06 रुपये पर पहुंच गया। गेहूं का भाव 30.09 से बढ़कर 30.97 रुपये जबकि आटा की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 36.26 रुपये किलो हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
उधमपुर में आज एयर शो में दिखेगी चिनूक व अपाचे की ताकत
उधमपुर के आसमान में आज भारतीय वायुसेना के शौर्य की झलक दिखाई देगी। यहां आयोजित एयर शो में वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर, मिग-29 अपने दमखम का अहसास कराएंगे। इसके लिए एयर फोर्स स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयर शो में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न स्टेशनों से विमान उधमपुर पहुंच चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…
सीतारमण बोलीं- आत्मनिर्भर भारत का मकसद रोजगार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए छह दिवसीय यात्रा पर अमेरिका में हैं। यहां मंगलवार को उन्होंने ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मकसद रोजगार पैदा करना है, दुनिया से अलग-थलग करना या संरक्षण देना नहीं। साथ ही उन्होंने भारत में सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण बढ़ाने को लेकर भी बात कही। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link