Home Sports CNN-News18 IOTY 2022: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा सम्मानित, बोले- अगली बार 90 मीटर से ज्यादा फेकूंगा भाला

CNN-News18 IOTY 2022: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा सम्मानित, बोले- अगली बार 90 मीटर से ज्यादा फेकूंगा भाला

0
CNN-News18 IOTY 2022: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा सम्मानित, बोले- अगली बार 90 मीटर से ज्यादा फेकूंगा भाला

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंडियन ऑफ द ईयर 2022 की स्पोर्ट्स कैटेगरी में नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया गया
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की

नई दिल्ली. सीएनन-न्यूज 18 इंडियन ऑफ द ईयर 2022 कार्यक्रम में स्पोर्ट्स कैटेगरी में नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया गया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने हाथों से सम्मान दिया. खेल मंत्री ने पुरस्कार प्रदान करते हुए दुनिया के अलग-अलग खेल इवेंट में किए गए उनके बेहतरीन प्रदर्शन की प्रशंसा की है. बाद में नीरज चोपड़ा को आईकॉन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. यह अवार्ड से कपिल देव और रणवीर सिंह ने उन्हें सम्मानित किया.

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का अब एक ही लक्ष्य है 90 मीटर का मार्क अचीव करना. इस पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”जब कोई लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है तो नीरज चोपड़ा आज एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जो उस टारगेट को भी पूरा कर ही लेंगे. लेकिन इसके लिए कोई प्रेसर नहीं बनाना चाहिए. जब प्रधानमंत्री कहते हैं कि अपनी बेस्ट परफार्मेंस दो, रिजल्ट क्या होगा, उसकी चिंता मत करो.”

CNN-NEWS18 IOTY 2022: भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित, नीरज चोपड़ा, निखत जरीन समेत 5 खिलाड़ी शामिल

नीरज ने कहा- बस कंसिस्टेंट बने रहना चाहता हूं
नीरज चोपड़ा ने कहा, ”हां, अगर हम एथलेटिक्स में दुनिया की सभी चैम्पियनशिप की बात करें तो आलमोस्ट सभी में गोल्ड है, वर्ल्ड एथलेटिक्स को छोड़कर में सिल्वर उसी में है बस. लेकिन ऐसा कोई प्रेसर नहीं है कि पहले सोचता था कि 90 मीटर मार्क को हासिल करना. दुनिया में बहुत से वर्ल्ड क्लास एथलीट होते हैं, जो मुझसे बेस्ट हैं तो जरूरी है कि उस सिचुएशन को कैसे उस प्रेसर को हैंडल करते हैं और कैसे परफार्म करेंगे, वेदर और हवा का बहुत फर्क पड़ता है हमारे गेम में. बस कंसिस्टेंट बने रहना चाहता हूं. 90 मीटर का मार्क भी हो जाएगा, बस आधा मीटर पीछे था, अगली बार उससे आगे फेंक दूंगा.”

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा को ICON ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

नीरज चोपड़ा ने कहा, ”अच्छा लगता है कि आपकी सफलता से बच्चे इंस्पायर हो रहे हैं और मुझे देखकर जैवलिन में आ रहे हैं. उन्हें जीतते हुए देखना स्पेशल फीलिंग है, वह कहते हैं कि आपको देखकर अच्छा करने के लिए प्रेरित होते हैं.”

प्रेसर के दौरान सब्र बनाकर रखना चाहिए…
गोल्डन ब्वॉय ने खिलाड़ियों में प्रेसर को लेकर कहा, “प्रेसर जब हम खेलते हैं तो ज्यादा होता है और उस वक्त हमारे सामने ये चुनौती होती है कि इंजरी से कैसे उबरें और पहले से अच्छा करने के लिए खुद को प्रेरित करें, ये सबसे जरूरी होता है.”

नीरज चोपड़ा की फेवरिट फिल्म- भाग मिल्खा भाग…
नीरज को फिल्में देखना पसंद है और उनकी पसंदीदा फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ है. नीरज चोपड़ा कहते हैं, ”इस फिल्म को जब भी देखता हूं, हर बार बहुत इंस्पायर होता हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि ये खेल से जुड़ी है, बल्कि इसलिए भी कि इसकी कहानी बहुत प्रेरक है.”

Tags: Neeraj Chopra, Neeraj chopra gold medals, News18, Sports news



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here