[ad_1]

न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर कैथी होचुल
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने दिवाली को लेकर जो बात कही है उसे जानकर आपभी उनकी तारीफ करेंगे। उन्होंने दिवाली के संदेश को आज के समय के लिए बड़ी सीख बताई है। उन्होंने कहा कि आज के विभाजन और ध्रुवीकरण के समय में अंधेरे पर प्रकाश और संघर्ष पर शांति की जीत का संदेश लोगों को याद दिलाता है कि एकता ही वास्तव में आगे बढ़ने का रास्ता है। होचुल ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में दिवाली समारोह की मेजबानी करते हुए कहा कि दिवाली ने एकता, प्रकाश और समृद्धि के संदेश को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि विविधता वास्तव में हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए मैं हमारे दक्षिण-एशियाई, इंडो-कैरेबियन समुदायों, हमारे हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध न्यू यॉर्कर के साथ जश्न मना रही हूं। होचुल ने कहा कि यह समय हम सभी के एक साथ आने का है।
दिवाली का उत्सव हमें एकता की याद दिलाता है: कैथी होचुल
उन्होंने कहा कि आज हम देखते हैं कि हमारे समाज में, हमारे देश में क्या हो रहा है – कैसे बहुत लोग ध्रुवीकरण और विभाजन का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इस तरह से नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिवाली का उत्सव हमें याद दिलाता है कि एकता ही वास्तव में आगे बढ़ने का रास्ता है और इसी तरह हम एक साथ काम करके अपने राज्य और अपने देश को एक बेहतर जगह पर ले जा सकते हैं।
दिवाली टिकट इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाले टिकटों में से एक: कैरोलिन मैलोनी
कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी, जिन्होंने एक स्मारक दिवाली डाक टिकट के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के साथ कांग्रेस में वर्षों के प्रयासों का नेतृत्व किया था, ने इस कार्यक्रम में कहा कि दिवाली का संदेश अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई का संदेश वास्तव में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 2016 में जारी किया गया दिवाली टिकट इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाले टिकटों में से एक है और इसने यूएस पोस्टल सर्विस के लिए 80 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई की है।
[ad_2]
Source link