Home Breaking News Ghaziabad: सोसायटी वाले कुत्तों से रहें सावधान, पिटबुल ने छात्रा पर किया हमला, पैर पर दिखे क्रूरता के निशान

Ghaziabad: सोसायटी वाले कुत्तों से रहें सावधान, पिटबुल ने छात्रा पर किया हमला, पैर पर दिखे क्रूरता के निशान

0
Ghaziabad: सोसायटी वाले कुत्तों से रहें सावधान, पिटबुल ने छात्रा पर किया हमला, पैर पर दिखे क्रूरता के निशान

[ad_1]

गाजियाबाद में पिटबुल डॉग ने छात्रा पर किया हमला

गाजियाबाद में पिटबुल डॉग ने छात्रा पर किया हमला
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

वैशाली स्थित रामप्रस्थ ग्रीन की सिविटेक सोसायटी के पांच नंबर टावर में पार्क में खेल रही छात्रा तनीषा अग्रवाल पर फालतू पिटबुल ने किया हमला। घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे की है।

छात्रा के पिता उसे तुरंत वैशाली के निजी अस्पताल ले गए वहां चिकित्सक से उपचार कराया। पिता उमेश अग्रवाल का आरोप है कि पिटबुल डॉग के मालिक ने शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने इस मामले में इंदिरापुरम थाने में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।

इससे पहले 24 सितंबर को काला पत्थर रोड स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी में बाहर से लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्ते ने काटा था। बच्चे के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे बचाया था। सोसायटी के साहिल अंसारी ने बताया कि उनका बेटा अर्श अंसारी सुबह 11 बजे सोसायटी में नीचे उतरा था। घर लौटते वक्त कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। इस सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 

सात सितंबर को राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी। इसी बीच कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। बच्चे के पिता की शिकायत पर नंदग्राम थाना में मामला दर्ज हुआ था।

29 अगस्त को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राहुल गार्डन कॉलोनी में घर के बाहर झूला झूल रही सात साल की बच्ची की कान को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने काट लिया था। बच्ची के पिता प्रेम के मुताबिक कुत्ते ने पहले उनकी बेटी को झूले से नीचे गिराया था। फिर अपने मुंह से खींच कर कुछ दूर ले गया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग और पड़ोसी आए। सभी लोग बच्ची को कुत्ते से बचाने लगे। लेकिन कुत्ते ने नहीं छोड़ा और बच्ची को अपने मुंह से पटकने लगा। इस दौरान बच्ची रोती हुई मदद मांग रही थी। इसके बाद कुत्ते को किसी ने डंडा मारा। डंडा लगने के बाद कुत्ते ने बच्ची को छोड़ा। तब तक कुत्ता बच्ची का कान काट चुका था। 

विस्तार

वैशाली स्थित रामप्रस्थ ग्रीन की सिविटेक सोसायटी के पांच नंबर टावर में पार्क में खेल रही छात्रा तनीषा अग्रवाल पर फालतू पिटबुल ने किया हमला। घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे की है।

छात्रा के पिता उसे तुरंत वैशाली के निजी अस्पताल ले गए वहां चिकित्सक से उपचार कराया। पिता उमेश अग्रवाल का आरोप है कि पिटबुल डॉग के मालिक ने शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने इस मामले में इंदिरापुरम थाने में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here