Home Sports IND vs SA: कुलदीप यादव किस बारे में सोचकर नहीं बढ़ाना चाहते हैं दिमाग का बोझ और क्यों?

IND vs SA: कुलदीप यादव किस बारे में सोचकर नहीं बढ़ाना चाहते हैं दिमाग का बोझ और क्यों?

0
IND vs SA: कुलदीप यादव किस बारे में सोचकर नहीं बढ़ाना चाहते हैं दिमाग का बोझ और क्यों?

[ad_1]

हाइलाइट्स

चोटों की वजह से लंबे समय तक खेल से दूर रहने वाले कुलदीप यादव
उन्होंने फिटनेस हासिल करने के बाद अपनी लय पाने लिए मेहनत की है
स्पिनर ने कहा, मैंने चोट से उबरने के बाद अपनी लय को हासिल करने पर काम किया

नयी दिल्ली. बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव अगले साल भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बारे में अभी से सोचने के बजाय आगामी टूर्नामेंटों पर ध्यान दे रहे हैं. कुलदीप ने मंगलवार को तीसरे वनडे मैच में 18 रन पर 4 विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर को झकझोर दिया था, जिससे भारत ने इस मैच को आसानी से 7 विकेट से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

मैच के बाद कुलदीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘विश्व कप में अभी समय है. मैं उसके बारे में नहीं सोच रहा हूं. अब चीजों को लेकर मैं काफी व्यावहारिक हो गया हूं. मैं जिस सीरीज में खेलता हूं, उस पर पूरा ध्यान देता हूं. मैं अब अनुभवी हो गया हूं, इसलिए मुझे अब समझ है कि कैसी गेंदबाजी करनी है. मेरा लक्ष्य हर सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना है.’’

चोटों के चलते लंबे समय तक क्रिकेट से बाहर रहे कुलदीप
घुटने और फिर हाथ में चोट के कारण काफी समय तक खेल से दूर रहने वाले कुलदीप ने कहा कि उन्होंने फिटनेस हासिल करने के बाद अपनी लय पाने लिए मेहनत की है. इस वामहस्त स्पिनर ने कहा, ‘‘मैंने चोट से उबरने के बाद अपनी लय को हासिल करने पर काम किया है. मैं अपने हाथ से पहले वाली गति हासिल करने में सफल रहा हूं. मैं स्पिन से समझौता नहीं कर रहा हूं इसलिए मेरी गेंद काफी टर्न ले रही है.’’

IND vs SA: शिखर धवन ने खोला राज, बताया पहला मैच हारने के बाद कैसे जीत ली सीरीज

Ind vs SA ODI: कुलदीप यादव की फिरकी के आगे साउथ अफ्रीका ढेर, 99 रन पर सिमटी पूरी टीम

टी20 वर्ल्ड कप में चयन नहीं होने पर निराश नहीं हूं: कुलदीप
कुलदीप यादव को अगले सप्ताह से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन उन्हें इसका मलाल नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं टी20 वर्ल्ड कप (चयन नहीं होने पर) से निराश नहीं हूं, क्योंकि मैं मैच दर मैच अपनी प्रक्रिया पर काम कर रहा हूं. मैं आकलन कर रहा हूं कि मैं कैसे सुधार कर सकता हूं.’’

IPL में दिल्ली से जुड़े और किया शानदार प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ज्यादातर समय एकादश से बाहर रहने वाले कुलदीप ने पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, ‘‘IPL से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है. इसके बाद मैं चोटिल हो गया था. मैंने वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और भारत ए श्रृंखला में किफायती गेंदबाजी की है. मैं अब गेंद को वहां टप्पा खिलाने में सक्षम हूं, जहां मैं चाहता हूं.’’

Tags: Delhi Capitals, India vs South Africa, IPL, Kuldeep Yadav, Shikhar dhawan, T20 World Cup 2022, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here