Home Breaking News Lucknow: साहब! 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल खाने से आ गई सुस्ती, हेड कांस्टेबल ने दी सफाई

Lucknow: साहब! 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल खाने से आ गई सुस्ती, हेड कांस्टेबल ने दी सफाई

0

[ad_1]

हेड कांस्टेबल की तरफ से दिया गया स्पष्टीकरण।

– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

साहब! 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी खाने से सुस्ती आ गई थी। शाम को सही भोजन नहीं मिलने से पेट नहीं भरा था। ज्यादा भोजन लेने से सुस्ती आ गई और मैं सो गया था। भविष्य में इतना भोजन नहीं लूंगा। यह सफाई हेड कांस्टेबल की है, जो इन दिनों पुलिस प्रशिक्षण केंद्र दादूपुर में प्रशिक्षण ले रहा है। दरअसल अधिकारी ने सोते मिलने पर उससे जवाब मांगा था।

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र दादूपुर में सोमवार को क्लास के दौरान हेड कांस्टेबल राम शरीफ सोते पाए गए थे। उनका यह कार्य मर्यादा के विपरीत बताया गया था। इसे घोर लापरवाही मानते हुए पीटीसी के टोली कमांडर ने हेड कांस्टेबल से स्पष्टीकरण मांगा था। हेड कांस्टेबल की साफगोई ने सबकों चौका दिया। हेड कांस्टेबल राम शरीफ यादव ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि लखनऊ से ट्रेनिंग के लिए वे पीटीसी दादूपुर के लिए रवाना हुए थे।

उन्हें यहां पहुंचने में काफी परेशानी हुई और वे थके-हारे शाम तक पीटीसी पहुंचे थे। हेड कांस्टेेबल राम शरीफ यादव का कहना है कि शाम को सही भोजन नही मिलने के कारण उनका पेट नहीं भरा था। इसलिए सुबह के समय भोजन में 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी खाने में ले लिया था। इसके चलते सुस्ती छा गई और वे सो गए। राम शरीफ ने भविष्य में इतना भोजन नहीं लेने की बात कहते हुए क्षमा करने की मांग की है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here