[ad_1]
हाइलाइट्स
दूसरे अभ्यास मैच से पहले चिल करते दिखे विराट कोहली
भारत टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा
विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप का आगाज बस कुछ दिनों में होने वाला है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है. टीम को यहां अपने पहले प्रैक्टिस मैच में जीत नसीब हुई है. लेकिन पहले प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मैदान में नहीं उतरे थे. दूसरे अभ्यास मैच से पहले कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की सैर पर निकले, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में वह हर्षल पटेल, दीपक हुडा और अक्षर पटेल के साथ नजर आ रहे हैं. विराट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘लड़कों के साथ छुट्टी पर.’
VIDEO: विराट कोहली को ट्रोल करने चले थे रमीज राजा, पाकिस्तानी एंकर ने ही कर दी बोलती बंद
एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में लौट आए है. उन्होंने अंतिम तीन पारियों में एक अर्धशतक और और एक पारी में महज एक रन से अर्द्धशतक से चूक गए थे. कोहली को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में आराम दिया गया था, लेकिन उम्मीद है कि वह गुरुवार को अगले अभ्यास मैच में जरूर हिस्सा लेंगे.
फिर उठी वनडे फॉर्मेट में बदलाव की मांग, ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने दिया दिलचस्प सुझाव
बता दें कि विराट कोहली से इस साल विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. वह एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी20 विश्व कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हैं. पिछले साल टी20 विश्व कप में विराट की कप्तानी में टीम इंडिया सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी.
वहीं कुछ दिन पहले विराट को अभ्यास मैच देखने आए कुछ फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया था. उन्होंने अपने फैंस के साथ उस दौरान बातचीत भी की थी.
Nice gesture from Virat Kohli to give autograph to fans ahead of the warm up match. pic.twitter.com/baQulbApg6
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 10, 2022
शमी या सिराज? कौन होगा बुमराह का रिप्लेसमेंट, सुनील गावस्कर ने सुनाया अपना फैसला
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह.
रिजर्व खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Axar patel, Icc T20 world cup, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 12, 2022, 15:20 IST
[ad_2]
Source link