Home Sports T20 World Cup 2022: डेल स्टेन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दी चेतावनी! ये भारतीय बल्लेबाज डिविलियर्स की तरह ही गेंदबाजों की उड़ाता है धज्जियां

T20 World Cup 2022: डेल स्टेन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दी चेतावनी! ये भारतीय बल्लेबाज डिविलियर्स की तरह ही गेंदबाजों की उड़ाता है धज्जियां

0
T20 World Cup 2022: डेल स्टेन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दी चेतावनी! ये भारतीय बल्लेबाज डिविलियर्स की तरह ही गेंदबाजों की उड़ाता है धज्जियां

[ad_1]

T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक रहे डेल स्टेन ने बड़ा दावा करते हुए भारत के एक क्रिकेटर को अपने हमवतन एबी डिविलियर्स की तरह ही घातक और विस्फोटक बल्लेबाज बताया है. डेल स्टेन का ये बड़ा बयान टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले आया है. अपने इस बयान से कहीं न कहीं डेल स्टेन दुनियाभर के गेंदबाजों को इस भारतीय बल्लेबाज से सतर्क रहने की चेतावनी दे रहे हैं.  

डेल स्टेन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दी चेतावनी!

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि सूर्यकुमार उन्हें दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की याद दिलाते हैं. स्टेन का कहना है कि सूर्यकुमार की जबरदस्त फॉर्म भारत के ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में सफल रहने में महत्वपूर्ण रहेगी.

ये भारतीय बल्लेबाज डिविलियर्स की तरह ही गेंदबाजों की उड़ाता है धज्जियां

सूर्यकुमार इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ अपने घर में टी20 सीरीज में जीत हासिल की थी. स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव में कहा, ‘सूर्य ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गेंद की गति का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. पर्थ, मेलबर्न जैसी जगहों पर पिच में कुछ अतिरिक्त उछाल होती है, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं.’ 

टी20 वर्ल्ड कप में बनेगा सबसे बड़ा हथियार 

स्टेन ने कहा, ‘आप फाइन लेग, विकेट के पीछे और मैदान पर गेंद को मार सकते हैं. आप बैक फुट पर भी शॉट खेल सकते हैं. सूर्य ने कुछ अद्भुत बैक-फुट और फ्रंट फुट कवर ड्राइव खेले हैं.’ स्टेन ने सूर्यकुमार को डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री खिलाड़ी बताया.

एक आलराउंड खिलाड़ी

स्टेन ने कहा, ‘सूर्यकुमार एक आलराउंड खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया में विकेट अच्छे हैं और बल्लेबाजों के लिए मददगार हैं. आप गेंद की गति का इस्तेमाल कर सकते हैं. वह एक शानदार 360 डिग्री खिलाड़ी हैं, जो मुझे एबी डिविलियर्स की याद दिलाते हैं. वह जिस फॉर्म में खेल रहे हैं उससे वह टी20 वर्ल्ड कप में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे.’

(With IANS Inputs)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here