Home Sports Team India: ऋषभ पंत बने इस खिलाड़ी के तबाह होते करियर की वजह! टीम इंडिया में कभी नहीं मिला मौका

Team India: ऋषभ पंत बने इस खिलाड़ी के तबाह होते करियर की वजह! टीम इंडिया में कभी नहीं मिला मौका

0
Team India: ऋषभ पंत बने इस खिलाड़ी के तबाह होते करियर की वजह! टीम इंडिया में कभी नहीं मिला मौका

[ad_1]

Indian Cricket Team: टीम इंडिया (Team India) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की पहली पसंद हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लगातार टीम इंडिया में शामिल होने की वजह से एक युवा खिलाड़ी अभी तक अपने डेब्यू मैच का इंतजार कर रहा है. 

पंत की वजह से नहीं मिल रहा मौका 

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया के लिए अहम भुमिका निभाते हैं. वह पिछले कुछ समय से टीम के लिए एक्स फेक्टर साबित हो रहे हैं. पंत की वजह से युवा विकेटकीपर केएस भरत (KS Bharat) अभी तक टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू नहीं कर सके हैं. केएस भरत (KS Bharat) को टेस्ट टीम में बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा जाता है. वह बस टीम इंडिया के स्क्वाड का ही हिस्सा बन कर रह जाते हैं. वह पिछले कुछ समय से लगातार टेस्ट टीम का हिस्सा बन रहे हैं. 

एक मैच में मिला विकेटकीपिंग का मौका

केएस भरत (KS Bharat) टीम इंडिया के लिए एक मैच में विकेटकीपिंग भी कर चुके हैं. केएस भरत ने एक टेस्ट मैच में चोटिल ऋद्धिमान साहा की जगह सब्सिट्यूट के तौर पर विकेटकीपिंग संभालकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. केएस भरत (KS Bharat) विकेटकीपिंग स्किल में ऋषभ पंत (rishabh pant) से बेहतर दिखाई देते हैं. केएस भरत (KS Bharat) ने हाल ही में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए अनौपचारिक टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया था. 

घरेलू क्रिकेट में अभी तक का प्रदर्शन 

केएस भरत (KS Bharat) घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश की टीम से खेलते हैं. केएस भरत ने साल 2013 में अपना डेब्यू मैच खेला था. उन्होंने 82 फर्स्ट क्लास मैचों में 4425 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 24 अर्धशतक लगाए. जबकि लिस्ट ए के 57 मैचों में 1730 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 5 शतक और 5 अर्धशतक लगाए.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here