Home Breaking News इंटरव्यू लेने घर गई तो उन्होंने मुझे….कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप

इंटरव्यू लेने घर गई तो उन्होंने मुझे….कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप

0
इंटरव्यू लेने घर गई तो उन्होंने मुझे….कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप

[ad_1]

अभिनेता और निर्देशक साजिद खान पर मीटू कैंपेन के दौरान कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। इस वजह से जब से उनकी एंट्री बिग बॉस में हुई है, तब से लगातार उन्हें शो से बाहर करने की मांग उठ रही है। अब तक कई अभिनेत्रियों सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं भी साजिद खान पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा चुकी हैं। अब ‘दिया और बाती हम’ फेम अभिनेत्री कनिष्का सोनी ने भी साजिद खान को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने वीडियो जारी करने के साथ ही लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। इसी के साथ उन्होंने सलमान खान से भी सवाल किया है।

 

Rakul-Jacky Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी! अभिनेत्री के भाई ने किया खुलासा

कनिष्का ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं पहले उनका नाम नहीं लेना चाहती थी, बता दूं कि मैं उनका नाम लेने से पहले इतनी डरी हुई हूं कि मुझे इंडिया में आने से भी डर लगता है। वह कहती हैं कि क्योंकि ये लोग इतने पावरफुल हैं कि कुछ भी कर सकते हैं। मुझे नाम बताने में भी डर लगता है लेकिन मैं आज बताऊंगी। इसलिए क्योंकि आपने जो पब्लिसिटी और नाम बिग बॉस में उन्हें दिया वह उसे डिजर्व नहीं करते। उनका नाम है साजिद खान।

 

Urvashi-Rishabh: करवा चौथ पर तन्हाई में ऋषभ पंत को खोजती दिखीं उर्वशी की नजरें? बोलीं- गुल-ए-गुलजार हो तुम

कनिष्का ने बताया कि साल 2008 में रियलिटी शोज के दौरान उनकी मुलाकात साजिद खान से हुई थी, तब अभिनेत्री को पैसे की तंगी थी और इसी वजह से वह सेलिब्रिटी का इंटरव्यू लिया करती थीं। कनिष्का ने इंटरव्यू के लिए ही साजिद खान को भी कॉल किया था, जिसके बाद उन्होंने अभिनेत्री को नाडियाडवाला के ऑफिस में बुलाया था। एक्ट्रेस बताती हैं कि नाडियाडवाला के ऑफिस की बालकनी में उनका इंटरव्यू लिया, तब मैंने उनसे कहा था कि मैं एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हूं, क्या आप मेरी हेल्प कर सकते हैं, तब उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया। मुझे लगा कि हीरोइन बनना है, तो इतना रिस्क लेना पड़ेगा।

 

Ashok Kumar: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे अशोक कुमार, दिलचस्प है डेब्यू फिल्म में रोल मिलने के पीछे की कहानी

इसके बाद कनिष्का साजिद साजिद खान के घर गईं। वह बताती है कि जब मैं साजिद खान के रूम में उनसे बात करने गई तो उन्होंने मुझे खड़ा होने का कहा, फिर उन्होंने मेरा फिगर देखा और कहा कि तुम परफेक्ट हो, मैं एक फिल्म बनाने जा रहा हूं और उसमें दीपिका को ले रहा हूं। कनिष्का आगे बताती है कि साजिद ने कहा- तुम्हारा फिगर अच्छा है तुम मेन लीड हीरोइन मैटेरियल हो, इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे तुम्हारा पेट देखना है। फिक्र मत करो मैं तुम्हें टच नहीं करूंगा। कनिष्का ने आगे बताया कि मैंने उनसे हाथ जोड़कर कहा कि मैं अपना पेट नहीं दिखा सकती हूं और इसके बाद साजिद ने कहा ठीक है तो फिर मैं आपको अपनी मूवी ने  नहीं ले सकता।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here